वाह रे प्रशासन! घर के सामने ही खोद द‍िया 'मौत का कुआं', डूबती बच्‍ची के ल‍िए भगवान बना नाबाल‍िग, देखें VIDEO

Indore Viral Video : इंदौर में नगर निगम की लापरवाही का एक मामला सामने आया है, यहां एक गड्ढे में एक लड़की गिर गई तो एक नाबालिग बच्चे ने उसकी जान बचाई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है।

Indore Video
विज्ञापन

Indore Viral Video :  बारिश के मौसम में पानी भर जाने से गड्ढे का पता लगा पाना बहुत मुश्किल होता है, जिससे कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम की लापरवाही से एक बच्ची की जान जाते -जाते बची। बच्ची एक महिला के साथ वहां से गुजर रही थी। तभी बच्ची ने अपना पैर गड्ढे में डाला लेकिन गड्ढा इतना गहरा था कि बच्ची उसी में डूब गई।

इंदौर के वार्ड नंबर एक की गली में नर्मदा लाइन के लिए गड्ढा खोदा गया था। बारिश के चलते इस गड्ढे में पानी भर गया। गड्ढे की वजह से पूरी गली का रास्ता बंद हो गया था, ऐसे लोगों को रिस्क लेकर किनारे से आना-जाना पड़ रहा था। एक महिला, बच्ची के साथ जब इस गड्ढे को पार कर रही थी, तभी यह घटना हुई। पानी देखकर बच्ची ने उसमें अपना पैर डाल दिया, इसके बाद बच्ची का संतुलन बिगड़ा और गहरे गड्ढे में जा गिरी।

विज्ञापन

बच्चे ने बचाई गड्ढे में गिरी बच्ची की जान 

गड्ढे में गिरते ही बच्ची पूरी तरह से डूब गई। साथ में मौजूद महिला ने जब ध्यान दिया तो बच्ची पानी में डूब रही थी। उसने शोर मचाया लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच एक नाबालिग बच्चा वहां पहुंच गया और उसने जब बच्ची को डूबते हुए देखा तो खींचकर बाहर निकाला। गनीमत रही कि बच्ची की जान बच गई। अगर मदद के लिए बच्चा वहां ना पहुंचता  तो बच्ची की जान भी जा सकती थी।


मामला चंदन नगर के अम्बर नगर का बताया जा रहा है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि घटना के वक्त एक शख्स भी वहां मौजूद था लेकिन उसने इस पूरी घटना को नजरअंदाज कर दिया। हालांकि नाबालिग बच्चा किसी दूत की तरह वहां पहुंचा और बिना समय गंवाए उसने बच्ची की जान बचा ली।

विज्ञापन

अब सवाल उठाए जा रहे हैं कि अगर बारिश के मौसम में नगर निगम की तरफ से इतना खतरनाक गड्ढा क्यों खोदा गया है? और अगर खोदा गया तो सुरक्षा को लेकर कोई चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए। अगर बच्ची की जान चली जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ