हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'साहब, मुझे मेरी बीवी से बचा लो', पत्नी की शिकायत लेकर थाने पहुंचा शख्स

Madhya Pradesh : मामला मध्य प्रदेश के शहडोल का है, यहां एक शख्स अपनी पत्नी के नाजायज संबंधों से इस कदर परेशान हो गया कि पुलिस थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगा रहा है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी उसके और मां के साथ मारपीट करती है।

विज्ञापन

Madhya Pradesh : अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि पति की हरकतों या नाजायाज संबंध से परेशान होकर पत्नियां शिकायत लेकर थाने पहुंच जाती हैं। मध्य प्रदेश के शहड़ोल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक पति अपनी पत्नी के अवैध संबंधों व प्रताड़ना की शिकायत लेकर महीनों से थाने का चक्कर लगा रहा और कार्रवाई की मांग कर रहा है।

पति की शिकायत है कि उसकी पत्नी उसे प्रताड़ित करती है और उसकी 80 साल की बुजुर्ग मां के साथ मारपीट भी करती है। शख्स का कहना है कि पत्नी ऐसा इसलिए करती है क्योंकि उसका किसी और व्यक्ति से नाजायज संबंध है। पीड़ित पति का कहना है कि वह पुलिस से मदद मांग रहा है लेकिन पुलिस उसके शिकायत पर कार्रवाई करने की जगह इस पर ही मामला दर्ज कर रही है।

मामला शहडोल जिले के थाना जैतपुर अंतर्गत ग्राम पैरीबहरा का है, यहां के निवासी राजेंद्र कुशवाहा पुलिस के रवैये से आहत पति अपनी मां के साथ पुलिस की चौखट चढ़कर मदद की गुहार लगा रहा है। पति, पत्नी की प्रताड़ना से इस कदर परेशान हो चुका है कि वह मां के साथ आत्मदाह की धमकी दे रहा है।


राजेंद्र कुशवाहा का कहना है कि जैतपुर थाने से लेकर एसपी से मामले की शिकायत कर चुका है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी का गांव के ही एक दबंग से नाजायज सम्बंध है। उसका जब भी मन होता है चली जाती है और रात-रात भर गायब रहती है। जब उसे रोकने की कोशिश करता हूं तो फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है और मां के साथ मारपीट करती है।

यह भी पढ़ें : डेढ़ साल के बच्चे ने पेंटिंग में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिली सबसे छोटे कलाकार की उपाधि

वहीं पति का कहना है कि उसकी पत्नी दबंग प्रेमी के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी है। पति अपनी पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पुलिस से मदद की मांग रहा है लेकिन किसी तरह की मदद ना मिलने पर वह पुलिस की चौखट पहुंच इंसाफ की गुहार लगा रहा है। पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति राजेन्द्र अब अपनी वृद्ध मां के साथ आत्मदाह की चेतावनी दे रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें