---विज्ञापन---

ओ भाई! दो-तीन नहीं, पांच शादियां कर पांचों को धोखा दे रहा था ये ‘नटवर लाल’; ऐसे खुली पोल

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स पांच लड़कियों से शादी कर पांचों को धोखा दे रहा था, जानें कैसे इस शख्स की पोल खुल गई!

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स  एक दो नहीं बल्कि पांच-पांच पत्नियों को धोखा दे रहा था। आखिरकार एक दिन उसकी पोल खुल गई लेकिन अब प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। यह घटना किसी धारावाहिक की कहानी से कम से नहीं है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

ग्वालियर के शख्स पर आरोप है कि वह एक दो नहीं बल्कि कम से कम पांच बार शादी कर चुका है। इसमें उसका परिवार भी साथ देता था। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर शख्स का परिवार उसे कुंआरा बताकर शादी करवा देता था। जब इसकी जानकारी शख्स की पहली पत्नी को हुई तो वह सीधे ग्वालियर एसपी के ऑफिस पहुंच गई और पूरी कहानी बताई।

---विज्ञापन---

महिला ने कहा कि 13 मई, 2018 को शेखर सिंह नाम के लड़के से उनकी शादी हुई थी। शादी के बाद पति लंबे वक्त के लिए घर से बाहर रहते थे, ऐसे में उसे शक हुआ और उसने इसके पीछे की वजह तलाशने की कोशिश की। जब महिला को अपने पति की सच्चाई पता चली तो वह हैरान रह गई। महिला को पता चला कि उसके पति का कई महिलाओं के साथ संबंध है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की सोसायटी का अजब नोटिस, लोगों को दी निजी गार्ड रखने की सलाह! जानें पूरा मामला

---विज्ञापन---

महिला इस बात से और परेशान हो गई कि उसके पति की कई शादियां उसके ही परिवार वालों ने करवाई थी। ममता ने 2022 में पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था, जो अभी भी कोर्ट में लंबित है। दो साल पहले पति के खिलाफ वारंट जारी किया गया था लेकिन अभी तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। अब पत्नी ने दावा किया है कि अगर उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह देश छोड़कर भाग जाएगा।

यह भी पढ़ें : नोटों पर महात्मा गांधी से पहले किसकी फोटो छपती थी? जान लें जवाब

---विज्ञापन---

पत्नी ने एसपी ऑफिस पहुंचकर कहा है कि उसका पति देश छोड़कर भागने की योजना बना रहा है। अगर उसके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज को जब्त नहीं किया गया तो वह फरार हो जाएगा। वहीं पुलिस की तरफ से आरोपी के खिलाफ जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

First published on: Sep 20, 2024 12:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola