Gwalior Murder Case Video Viral: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने पुलिस के सामने ही अपनी बेटी को गोलियों से भून डाला। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। जबरन शादी करवाने पर उसने वीडियो जारी करके आपबीती सुनाई। पिता और भाई को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। लिहाजा दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं अब पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
2 दिन बाद आने वाली थी बारात
यह मामला ग्वालियर के महाराजपुरा थाने का है। मृतका का नाम तनु गुर्जर है, जो पिछले 6 साल से अपने प्रेमी के साथ रिलेशन में थी। घर वालों ने जबरदस्ती तनु की शादी तय कर दी। 18 जनवरी को तनु की शादी होने वाली थी। तनु ने इस शादी से इनकार कर दिया। झूठी साख बचाने के चक्कर में पिता और चचेरे भाई ने तनु को गोलियों से भून डाला। यही नहीं, पिता ने पुलिस पर भी तमंचा तान लिया।
यह भी पढ़ें- ट्रोल होने के बाद, ‘वायरल साध्वी’ के बदले सुर; कहा-मैं कोई साध्वी नहीं हूं…..
मौत से पहले का वीडियो वायरल
इस हत्याकांड से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। वहीं तनु का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में तनु कह रही है कि मेरा नाम तनु गुर्जर है, मेरे पापा का नाम महेश और मां का नाम ममता गुर्जर है। मैं एक लड़के से प्यार करती हूं, 6 साल से उसके साथ रिलेशन में हूं। घर वाले पहले हमारी शादी के लिए मान गए थे, लेकिन बाद में मुकर गए। अब वो मुझे मारते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। मैं जिससे प्यार करती हूं वो आगरा में रहता है। अगर मुझे कुछ हुआ तो मेरी मौत के जिम्मेदार मेरे घर वाले होंगे। वो मुझ पर शादी करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन मैं यह नहीं कर सकती हूं।
पुलिस के सामने मारी गोली
वीडियो सामने आने के बाद महाराजपुरा थाना की 2 महिला पुलिसकर्मी पीड़िता के घर पहुंची। पुलिस पीड़िता और पिता से बात कर रही थी, तभी पीड़िता का चचेरा भाई राहुल भी आ पहुंचा। दोनों समझाने के बहाने तनु को कमरे में ले गए और वहां उसे गोलियों से भून डाला। तनु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
CSP पर तानी बंदूक
इस हत्याकांड के बाद तनु के पिता और भाई मौके से भाग निकले। उन्होंने तमंचे के दम पर एक बाइक सवार से बाइक छीन ली और वहां से फरार हो गए। राहुल को कहीं छोड़कर पिता फिर से घर लौटा। तब तक घर के बाहर पुलिसकर्मियों की फौज मौजूद थी। इतने में आरोपी पिता ने न आव देखा न ताव और नजदीक खड़े CSP नागेंद्र सिकरवार पर बंदूक तान दी।
यह भी पढ़ें- Digital Arrest: स्कैमर का कॉल आए तो इस तरह लगा दें ‘चूना’, पलभर में कट जाएगा फोन, परिवार ने शेयर किया वीडियो
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
14 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines