Digital Arrest: स्कैमर का कॉल आए तो इस तरह लगा दें 'चूना', पलभर में कट जाएगा फोन, परिवार ने शेयर किया वीडियो

Digital Arrest: इन दिनों स्कैम के मामलों में बहुत बढ़ोतरी आई है। डिजिटल अरेस्ट कर ठगों ने लोगों से लाखों रुपये उड़ा लिए। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जहां पर एक परिवार ने ठगी का शिकार होते-होते बच गया।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Cyber ​​fraud, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, साइबर ठगी, गाजियाबाद क्राइम खबर, साइबर अपराध

गाजियाबाद में बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट करके ठगी

Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट के बारे में तो सुना होगा, जिसमें आपके पास एक वीडियो या ऑडियो कॉल आएगा। इसमें सामने वाला शख्स आपके किसी परिवार के सदस्य के गिरफ्तार होने या उसका एक्सीडेंट होने की खबर देता है। यहीं से इन ठगों का काम शुरू होता है। इसी तरह का एक मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस वाले की प्रोफाइल से परिवार को कॉल आया है। इस परिवार ने भी स्कैमर की चाल पहचानकर उसको ही उल्लू बना दिया।

विज्ञापन

पाकिस्तान नंबर से आया कॉल

विदेशी नंबर से कोई कॉल आए तो वह एक स्कैम हो सकता है,  इस बात को लेकर अक्सर सावधान किया जाता है। लेकिन फिर भी स्कैमर भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला इंटाग्राम पर शिव अरोड़ा नाम के एक यूजर ने शेयर किया। जिसमें लिखा कि व्हाट्सएप पर उनके पास एक पाकिस्तानी नंबर से कॉल आई। जिस पर एक पुलिस अधिकारी की डिस्प्ले पिक्चर लगी थी। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको छोड़ने के लिए पैसे की मांग की गई।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कैमर पूछता है कि आपके बेटे का क्या नाम है, मैं आपकी उससे बात करा देता हूं? इसपर शिव अरोड़ा चालाकी दिखाते हुए अपना ही नाम उसको बता देते हैं। स्कैमर शिव से जिद करता है कि लड़के की मां से बात कराओ। इसपर वह एक महिला को यह कहते हुए फोन पकड़ाते हैं कि पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Arora (@shivaroraji)

बेटा बनकर रोने लगा स्कैमर 

स्कैमर ने जैसे ही महिला की आवाज सुनी उसने कहा कि आपका बेटा आपसे बात करना चाह रहा है। इसके बाद एक दूसरा शख्स मम्मा-मम्मा कहते हुए रोने लगता है। इतना सुनते ही परिवार वाले सब हंसने लगते हैं। स्कैमर जान जाता है कि उसकी चाल को परिवार ने पहचान लिया है, जिसके बाद वह फोन काट देता है। इस तरह के कॉल के लिए लोगों को लगातार सावधान किया जा रहा है, ताकि वह इन स्कैम्स से बच सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ