---विज्ञापन---

पैसे बचाने के लिए सूअर का खाना खा गई महिला, इन्फ्लुएंसर की चौंकाने वाली करतूत

Weird News : पैसे बचाने के लिए महिला ने सूअर का मंगा लिया लेकिन खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। लड़की ने बताया कि इसका टेस्ट ऐसा है कि बर्दाश्त करना मुश्किल है।

Weird News : चीन की एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सस्ता खाना खाकर जीने की कोशिश कर रही है। लड़की का वीडियो चाइनीज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने चिंताएं व्यक्त की है। लड़की सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है, उसे लाखों लोग फॉलो करते हैं। अब उसके फॉलोवर्स ने ही उसे जमकर खरीखोटी सुनाई है।

चीन की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने पैसे बचाने के लिए प्रतिदिन मात्र 3 युआन (लगभग 35 रुपये) की लागत वाला सूअर का चारा खाना शुरू कर दिया। इसे खाने के साथ उसने दावा किया कि ये अधिक स्वास्थ्यवर्धक और लाभदायक है। कोंग यूफेंग नाम की लड़की को चीनी सोशल मीडिया पर लोग “किंग कोंग लिउके” के नाम से जानते हैं। वह हस्तकला मामले में प्रसिद्ध है, उसे 28 लाख लोग फॉलो करते हैं।

---विज्ञापन---

कम पैसे जीवन जीने की कला या मौत को दावत!

30 अक्टूबर को इस महिला ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि वह कम से कम पैसे में जीवन यापन करना चाहती है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि आखिर वह ऐसा क्यों करना चाहती है। इसके बाद सूअर को खिलाने के लिए बने आहार को खरीद ले आई। उसने सूअर के चारे के एक बैग पर 1100 रुपये खर्च किए। उसने बताया कि इसमें “दूधिया दलिया जैसी गंध” आती है। उसने बताया कि सूअर के चारे में सोयाबीन, मूंगफली, तिल, मक्का और अतिरिक्त विटामिन जैसी सामग्री शामिल है।उसने कहा कि “यह सब उच्च प्रोटीन, कम वसा वाला और पूरी तरह से प्राकृतिक है। क्या यह टेकअवे भोजन से ज्यादा स्वस्थ नहीं है?”

यह भी पढ़ें : ओडिशा में चलती ट्रेन में फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, यात्रियों में मची भगदड़

---विज्ञापन---

इस तरह ये लड़की रोजाना केवल 3 युआन खर्च कर खाना खा लेती है। सुअर के चारे में उसने गर्म पानी मिलाया और एक बार में ही सारा खा लिया। उसने बताया कि यह बहुत नमकीन है, थोड़ा खट्टा भी है! इसे बर्दाश्त करना मुश्किल है। उसने यह भी कहा कि ऐसा तब ही करें जब आप बहुत गरीब हों।

यह भी पढ़ें : बांके बिहारी मंदिर के वायरल वीडियो पर नया खुलासा, AC का नहीं है पानी

---विज्ञापन---

सूअर आहार बनाने वाली कंपनी के वर्कर ने बताया कि आहार हानिकारक नहीं है, लेकिन यह मनुष्यों द्वारा पचाया नहीं जा सकता, इसलिए यह इंसानों के लिए नहीं है। एक विशेषज्ञ ने कहा कि सूअर के भोजन पर निर्भर रहने से कैल्शियम, आयरन और आयोडीन की कमी हो सकती है, जिससे कुपोषण, ऑस्टियोपोरोसिस और थकान हो सकती है।

First published on: Nov 06, 2024 01:04 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola