Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश से एक अनोखा मामला सामने आया है। एक परिवार ने घोषणा की है कि अगर कोई कुत्ते को खोजकर उन तक पहुंचा देगा तो वह इनाम देंगे। इनाम की राशि भी कम नहीं है बल्कि दस हजार रुपये दिए जाने का ऐलान किया गया है। शहर भर में इसको लेकर पर्चे बांटें गए हैं और कई लोग कुत्ते को खोजने मन जुट गए हैं।
मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर का बताया जा रहा है, यहां एक परिवार का पालतू कुत्ता घर से गायब हो गया। परिवार वालों ने कुत्ते को खोजने की पूरी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। इतना ही नहीं, कुत्ते का कोई सुराग ही नहीं मिला। थक हारकर परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन इसके बाद उनका मन नहीं लगा।
इसके बाद परिवार ने अपने पालतू कुत्ते ‘कोको’ के गुमशुदगी के पर्चे शहर में बांट दिए और खोजने वाले या सूचना देने वाले को 10000 रुपये इनाम देने की बात कही। पर्जे पर कुत्ते की फोटो, अपना नाम और फोन नंबर लिख दिया है। पर्चे हाथ में मिलते ही कई लोग अब कुत्ते को खोज रहे हैं। आस पास गुजरने वाले कुत्ते को गौर से देख रहे हैं।
मामला दस हजार का है। ऐसे में लोग इसे गंभीरता से ले रहे हैं और कुत्ते को खोजने में मदद कर रहे हैं। शहर में बांटे गये पर्चे पर लिखा गया है कि हमारा पालतू कुत्ता कोको बुधवार रात से गायब हो गया है। यदि किसी को इसकी जानकारी मिले तो हमें सूचित करें। सही जानकारी देने वाले को दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : 95 करोड़ का बोनस! इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी खुली छूट, ऑफर सुन उड़ जाएंगे होश
हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले नोएडा, आगरा समेत कई शहरों से गायब कुत्ते को खोजने वाले को इनाम देने की बात कही गई थी। आगरा के एक प्रसिद्ध होटल से गायब हुए कुत्ते को लेकर बकायदा एक FIR भी दर्ज करवाई गई थी।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines