95 करोड़ का बोनस! इस कंपनी ने कर्मचारियों को दी खुली छूट, ऑफर सुन उड़ जाएंगे होश

Viral Video: एक चीनी क्रेन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को साल के अंत में 95 करोड़ रुपये का बोनस दिया, लेकिन शर्त यह थी कि वे 15 मिनट में जितना नकद गिन सकते हैं, उतना घर ले जा सकते हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोग हैरान रह गए।

China

एक चीनी क्रेन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को साल के अंत में बोनस के रूप में 11 मिलियन डॉलर, लगभग 95 करोड़ रुपये की पेशकश की है। हालांकि कंपनी की शर्त बस इतनी सी है कि आप जितना गिन सकते हैं उतने पैसे घर ले जाएं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

चीन की कंपनी का खास बोनस

हम हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी लिमिटेड की बात कर रहे हैं, जिसने लगभग 95 करोड़ की नकद राशि टेबल पर रखी और कर्मचारियों को अपना बोनस लेने के लिए कहा। हालांकि कर्मचारियों के पास अपने साल के अंत के बोनस को मैक्सिमम करने के लिए 15 मिनट थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो

बता दें कि इस वीडियो को सबसे पहले Douyin और Weibo जैसी चीनी सोशल मीडिया साइटों पर शेयर किया गया था। हालांकि बाद में यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंच गया। वायरल क्लिप में एक बड़ी सी टेबल पर ढेर सारे पैसे रखे हुए थे; कर्मचारी जितना संभव हो सके उतना पैसा निकालते हुए दिखाई दे रहे थे। एक कर्मचारी ने दिए गए समय में 100,000 युआन, लगभग 12.07 लाख रुपये कलेक्ट किए। वीडियो के साइड नोट में लिखा था कि हेनान कंपनी अपने साल के अंत के बोनस के लिए लाखों रुपये दे रही है। कर्मचारी जितना गिन सकते हैं उतना नकद घर ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

वीडियो पर आए कई कमेंट

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान और खुश दिखे। कुछ ने इस कॉन्सेप्ट की आलोचना भी की, जबकि कुछ ने कंपनी की उदारता की सराहना की। एक यूजर ने कहा कि यह वास्तव में प्रेरणादायक और शानदार है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आप इस सर्कस एक्ट के बजाय वर्कर्स के खातों में सीधे क्रेडिट कर सकते हैं। यह अपमानजनक है। एक यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा कि यह क्या स्क्विड गेम है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ