Viral Video : भारतीय क्रिकेट टीम ने 17 साल बाद टी 20 वर्ल्ड कप में जीत हासिल की है। पूरे देश में जबरदस्त खुशियां मनाई गईं। राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं और मंत्रियों ने क्रिकेटरों को बधाई दी लेकिन मध्य प्रदेश के मंत्री ने तो कमाल ही कर दिया।
टीम इंडिया की जीत के बाद तमाम लोग आधी रात को सड़कों पर उतर पड़े। आतिशबाजी की और देश के साथ ही टीम इंडिया के लिए नारेबाजी की। टीम इंडिया की जीत के बाद मध्य प्रदेश सरकार के युवा मंत्रालय के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी पीछे नहीं रहे। वहीं कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग तो कार की बोनट पर बैठे दिखाई दिए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग अपनी कार के बोनट पर बैठे हुए हैं, और उनके हाथ में तिरंगा है । वायरल वीडियो देखकर लोग सवाल उठा रहे हैं कि मंत्री की सुरक्षा का क्या? तो वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि क्या मंत्री जी को नियम तोड़ने की छूट है।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गिरते हवाई अड्डे से मंत्री जी ध्यान भटकाना चाहते हैं। एक ने लिखा कि मंत्री जी फुलफॉर्म में हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या नियम सिर्फ आम इंसानों के लिए है। एक अन्य ने लिखा कि क्या इनका चालान नहीं कट सकता ?
यह भी पढ़ें : टी20 विश्व कप जीतने पर दिल्ली पुलिस ने अनोखे अंदाज में दी बधाई , लिखा – 52,70,40,000 सेकंड करना पड़ा इंतजार
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मंत्री जी, ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा कर रील बना रहे है। ये जनता को ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की सलाह दे रहे हैंl क्या इन पर कुछ कार्यवाही होगी या नियम कानून आम लोगों के लिए हैं? एक ने लिखा कि देश में नेताओं की ही बल्ले बल्ले है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines