Madhuri Dixit Video: माधुरी दीक्षित किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनका जलवा 80 के दशक से लेकर अभी तक कायम है। आज इंटरनेट के जमाने में ढेरों वीडियो वायरल होते हैं। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म का फायदा आम लोग उठाते हैं और हर कुछ दिनों में नए-नए ट्रेंड पर वीडियो बनाते हैं। हालांकि, यहां खास बात यह है कि बड़े पर्दे के लोग भी इंस्टाग्राम जैसी जगहों पर वीडियो बनाते हैं, जो काफी वायरल हो जाते हैं। इसी में बड़ा नाम बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी का भी है। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि माधुरी जो कि अपने डांस के लिए ही जानी जाती रही हैं, वे आए दिन किसी ना किसी ट्रेंड पर जबरदस्त वीडियो बनाकर अपने फैंस को खुश करती रहती हैं। अब ऐसे से दिखा कि उनका एक वीडियो youtube पर भी काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने जो ड्रेस पहनी है, उसमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं।
माधुरी दीक्षित इस वीडियो में ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर जलवा बिखेर रही हैं। वीडियो की शुरुआत से ही उन्होंने लोगों को अपने साथ ऐसा बांधा कि कोई एक सेकेंड को भी नजरें ना हटा पाए। माधुरी ने पहले तो अपना चेहरा ही नहीं दिखाया। सिर्फ अदाओं से ही लोगों का दिल जीता। हालांकि, इसके बाद जैसे ही माधुरी पलटी तो कयामत आ गई। उनके एक्सप्रेशन ऐसे थे, जिसे देख उनका हर एक आशिक घायल हो जाए।
और पढ़िए –Skin Care TIPS: बेदाग-ग्लोइंग और निखरी त्वचा का राज है ये चीज, हफ्ते में 2 बार लगाएं फिर देखें कमाल
55 की उम्र में भी लोगों की दिल में बजाई घंटी
माधुरी का जलवा बरकरार है। उनकी खूबसूरती के आगे आज की अभिनेत्रियां भी पानी भरती हैं। माधुरी की उम्र 55 साल है और आज भी वे अपनी अदाओं से लोगों के दिलों में घंटियां बजा रहीं हैं। माधुरी का जो ये वीडियो तेजी से देखा जा रहा है, उसे SETIndia द्वारा डाला गया है, जिसपर 8.2M से भी अधिक व्यूज हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘उनका अंदाज और कातिलाना भाव मेरे रोंगटे खड़े कर देते हैं। एक तो ये जबर्दस्त गाना और ऊपर से माधुरी का आइकॉनिक डांस।’
संबंधित खबरें
बालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
5 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
10 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines