Lucknow Station Viral Video : तहजीब के शहर लखनऊ का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कड़कड़ाती ठंड में स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आश्रय लिए लोगों और साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों से जुड़ा हुआ है। वीडियो देखने के बाद लोगों का कलेजा कांप रहा है कि इस कड़कड़ाती ठंड में सो रहे लोगों पर पानी कौन फेंकता है? वायरल वीडियो पर जब बवाल मचा तो DRM ने भी बयान जारी किया है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि देर रात लखनऊ रेलवे स्टेशन पर कई लोग सो रहे हैं। ठंड के कारण लोग कंबल ओढ़े हुए हैं। इसी दौरान प्लेटफॉर्म की सफाई करने वाले कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों ने लोगों के पास जाकर उन्हें उठाने और हटाने की जरूरत नहीं समझे बल्कि पानी फेंककर उन्हें भगाने लगे।
वीडियो हुआ वायरल
यह वीडियो रेलवे स्टेशन पर चाय वितरित करने NGO से जुड़े शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सफाई कर्मचारियों की हरकत पर सवाल उठाया और कहा कि कड़कड़ाती ठंड में इस तरह पानी नहीं फेंकना चाहिए था। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद DRM का भी बयान सामने आया है।
वीडियो वायरल होने पर आया DRM का बयान
डिविजनल रेलवे मैनेजर का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर लोगों को नहीं सोना चाहिए वो सोने की जगह नहीं है। ट्रेनों का इतंजार करने के लिए वेटिंग रूम बनाए गए हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है कि प्लेटफॉर्म पर सफाई करने वाले कर्मचारियों की काउंसलिंग की गई है।
यह भी पढ़ें : फर्जी पुलिसवाला बनकर किया कॉल, शख्स ने ऐसे पलट दिया गेम; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हम ही लोग स्टेशन की गंदगी पर सवाल उठाते हैं और प्लेटफॉर्म पर इस तरह सोने वालों पर कार्रवाई पर भी कोसते हैं, सबसे गलत तो हम ही हैं। एक अन्य ने लिखा कि प्लेटफॉर्म को साफ रखना जरूरी है, उन्हें हटा दिया जाना चाहिए था लेकिन हर चीज का एक तरीका होता है। पानी डालकर किसी को उठाना यह किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता। एक अन्य ने लिखा कि ठंड में पानी फेंकना ठीक नहीं है, स्टेशन पर इस तरह की हरकतें कर्मचारी खूब करते हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines