---विज्ञापन---

बिजली विभाग के बाबू मेरे पति से साफ करवाते हैं टॉयलेट, संविदा कर्मी की पत्नी ने आफिस में किया हंगामा

Lucknow Viral Video : लखनऊ के एक अधिकारी पर संविदा कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि उससे घर में झाड़ू पोछा लगवाया जाता है, इतना ही नहीं टॉयलेट और बाथरूम साफ करने के लिए कहा गया। मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी गई।

---विज्ञापन---

Lucknow Viral Video : उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिजली विभाग के बाबू पर गंभीर आरोप लगे हैं। बिजली विभाग के अधिकारी की मनमानी से परेशान संविदा कर्मी की पत्नी ने जमकर हंगामा किया है। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है वहीँ संविदा कर्मचारी ने अधिकारी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। संविदा कर्मचारी और हंगामा करती उसकी पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

संविदा कर्मचारी पर लगे गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक महिला एक्सईएन के ऑफिस में हंगामा कर रही है। महिला का वीडियो जीपीआरए खंड कार्यालय का है। जहां वह अपने पति को परेशान करने वाले अधिकारी पर भड़ास निकाल रही है। बताया गया है कि मामला राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम स्थित भवानीगंज का है। अनुरोध रस्तोगी नाम का संविदा कर्मचारी बीकेटी डिवीजन के जीपीआरए उपकेंद्र पर तैनात है।

---विज्ञापन---

संविदा कर्मचारी अनुरोध का कहना है कि उपकेंद्र पर वह साफ-सफाई करने और पानी पिलाने का काम करता है। उसके काम से किसी को कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन वर्तमान एक्सईएन डीपी सिंह ऑफिस में काम करवाने के बाद अपने घर में भी काम करवाते हैं। झाड़ू पोछा के साथ ही अपने बर्तन साफ करने के कहते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने घर का बाथरूम साफ करने के लिए कहा था लेकिन इनकार करने पर वह भड़क गए और नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे।


फिर क्या था, अधिकारी से धमकी मिलने के बाद संविदा कर्मचारी की पत्नी ऑफिस पहुंच गई और जीपीआरए खंड कार्यालय में उसने जमकर हंगामा किया। बच्चे के साथ पहुंची महिला ने अधिकारियों से कई सवाल किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला लेकिन किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो वायरल हो गया और अब बिजली विभाग के अधिकारी विवादों में आ गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Mirzapur में पुल‍िसवाले की ‘दबंगई’! बच्‍चों से करा रहा था ये काम, वीडियो हुआ वायरल तो बुरा फंसा

सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स इस घटना पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि अच्छा तो अब पता चला कि लखनऊ के लोगों की समस्याएं खत्म क्यों नहीं होती हैं? जब संविदा कर्मचारियों से कोई अधिकारी टॉयलेट साफ करवाएगा तो फॉल्ट कौन ठीक करेगा? एक ने लिखा कि ऐसे लोगों के सिर पर अभी भी अंग्रेजी शासन का भूत सवार है। एक अन्य ने लिखा कि अधिकारी बाबू खुद को भगवान समझ रहे हैं,  हो सकता है कि सरकार में कोई सांठगांठ करके बैठे हों।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 14, 2024 10:05 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola