Viral Love Story: किसी से प्यार में पड़ना आम बात है लेकिन ये खास तब हो जाता है जब आप ऐसे शख्स के प्यार में पड़ते हैं जिसका ताल्लुक आपकी बहन की हत्या से हो। जेसिका आइलवर्ड की भी कुछ ऐसी ही कहानी है। जेसिका की बहन रेबेका (15) का मर्डर हुआ, जिसमें जेसिका के बॉयफ्रेंड के भाई का हाथ था। जानकारी के मुताबिक, रेबेका को बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाया गया और उसके जोशुआ डेविस ने उसे पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला। कुछ दिन बाद ही जेसिका अपनी बहन के हत्यारे के भाई के साथ रिलेशनशिप में आ गई।
रेबेका का मर्डर क्यों किया?
15 साल की रेबेका एक समय पर जोशुआ डेविस के साथ रिश्ते में थी। उस वक्त जोशुआ की उम्र 16 साल थी। उसने अपने दोस्तों के साथ एक बेतुकी शर्त के चक्कर में अपनी पूर्व प्रेमिका रेबेका की हत्या कर दी। जोशुआ की अपने दोस्तों के साथ शर्त लगी कि उसको पका हुआ नाश्ता दिया जाएगा अगर वह रेबेका का कत्ल करता है। इसके बाद रेबेका को वह बहला-फुसलाकर जंगल में ले जाया गया और पत्थर से पीट-पीटकर लड़की की जान ले ली। ये मामला अक्टूबर 2010 का है। इस मामले में दोषी को 14 साल की सजा सुनाई गई थी।
ये भी पढ़ें: खुद को बताया ‘इंस्टाग्राम पर अमीर बच्चा’, क्यों पीछे पड़ गई है पुलिस?
जोशुआ के भाई के साथ रहने लगी जेसिका
इस हत्या के बाद दोनों परिवारों में फूट पड़ गई। लेकिन एक नया मोड़ तक आया जब जेसिका को जोशुआ के भाई जॉर्डन से प्यार हो गया। इसके बाद जेसिका के परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ लिया। उन दोनों के आज दो बच्चे भी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा गया कि जेसिका जो अब 27 साल की मैं जॉर्डन के साथ हूं, मेरा अपनी मां से कोई बात नहीं होती है। ये पोस्ट जेसिका ने जॉर्डन के जन्मदिन पर की। जिसमें लिखा मेरे जॉर्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, जिसने मुझे दो खूबसूरत बच्चे दिए, आप हमेशा हमारे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए धन्यवाद।
हालांकि रेबेका और जेसिका की मां सोनिया (63) लंबे समय से डेविस को जेल की सजा के बाद भी उसको ज्यादा जिन और जेल में रखने के लिए अभियान चला रही हैं। जोशुआ डेविस की सजा अगले साल समाप्त हो रही है। उनका कहना है कि उस कायर राक्षस ने मेरी खूबसूरत बेटी को सबसे भयानक तरीके से मारने की योजना बनाई थी। उसे कभी रिहा नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Viral : ‘मालिक नहीं हो, भैया मत कहना, एटीट्यूड जेब में रखना, कैब चालक के नियम पर छिड़ गई बहस
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines