Viral Video: मुंबई रेलवे स्टेशन की भीड़ काफी चर्चाओं में रहती है। हाल ही में आए तुफान के कारण मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली ट्रेन का संचालन काफी समय के लिए बाधित हुआ जिसके कारण प्लेटफार्म पर भंयकर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस में चढ़ने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है।
मुंबई की लोकल की तरह लंदन की बस में भीड़
अगर लंदन जैसे देश में मुंबई जैसी भीड़ देखने को मिले तो ये हैरानी की बात है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लंदन की एक बस में यात्रा करने लिए भयंकर भीड़ इकठ्ठा है। बस रुकते ही लोग उसमें चढ़ने की कोशि करते हैं लेकिन बस पहले से भरा रहता जिसके वजह से लोग चढ़ नहीं पाते। कुछ लोग साइड में खड़े होकर देखते हैं कि भीड़ खत्म हो तो चढ़े लेकिन ऐसा नहीं होता।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो को @UB1UB2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसको 15 लाख से अधिक लोगों ने देखा। वहीं हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखकर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि यह लंदन है? मुझे लगा कि यह बेंगलुरु हैं, क्योंकि लंदन में इतनी भीड़ देखने की उम्मीद नहीं थी।
यह भी पढ़े: ‘मम्मी मैंने चोर पकड़ लिया’, शख्स ने मेट्रो में पकड़ी ‘चोरी’, कर दी कुटाई
एक यूजर ने कमेंट किया कि ब्रिटेन की विनम्रता खत्म हो चुकी है, वो दिन गए जब बस में सबसे पहले बुजुर्गो को जगह दी जाती थी। एक ने लिखा कि लंदन भारत में कोई फर्क नहीं रह गया है, दोनों देशों में भीड़ की समस्या हो गई है। एक अन्य ने लिखा कि अभी मुंबई में भी ऐसा देखने को मिला, जहां ट्रेन के प्लेटफार्म पर भंयकर भीड़ लगी हुई थी। एक ने लिखा कि मुझे लगा की भारत है, लेकिन जब ध्यान से देखा तो लंदन का वीडियो था। मैं तो आश्चर्यचकित हो गया।
मुंबई का वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में मुंबई में आए तूफान के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनों पर असर पड़ा था, ट्रेनों का परिचालन रुकने से स्टेशन पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हुए थे। एक वीडियो में दिखाई दे रहा कि मुंबई रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन खड़ी है। ट्रेन में चढ़ने के लिए प्लेटफार्म पर लोगों की भारी भीड़ है लेकिन ट्रेन पहले से भरी हुई थी तो कोई चढ़ नहीं पाया। हालांकि मुंबई की ट्रेनों का ये नजारा नया नहीं था लेकिन लंदन की बस में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ देख लोगों ने हैरानी जरूर जताई है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines