'मम्मी मैंने चोर पकड़ लिया', शख्स ने मेट्रो में पकड़ी 'चोरी', कर दी कुटाई

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अक्सर चोरी की शिकायतें होती हैं। हाल ही में यात्रियों ने एक शख्स पर चोरी का आरोप लगाकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी।

Metro Viral Video

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में अक्सर कोई ना कोई विवाद होता रहता है। कभी कोई कपल इश्क लड़ाते दिखता है तो कभी कोई मारपीट करता दिखाई देता है। मेट्रो में मारपीट के भी कई वीडियो सामने आते हैं। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि मम्मी मैंने चोर पकड़ लिया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में कई यात्री एक शख्स को घेरकर खड़े हैं। एक लड़का वीडियो बनाते हुए कह रहा है कि बता क्या कर रहा था? शख्स ने कुछ जवाब दिया लेकिन आवाज स्पष्ट नहीं आ रही है। इसके बाद वीडियो बनाने वाले लड़के ने कहा कि मम्मी मैंने चोर पकड़ लिया। लड़के की इस बात को सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

विज्ञापन

लड़के ने चोरी के आरोपी को थप्पड़ मारते हुए कहा कि चोरी करता है? वीडियो में चोरी के आरोपी को घेरकर कई लोग खड़े हैं और उसे पकड़े हुए हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वीडियो बनाने वाले और व्लॉगर के लिए दिल्ली मेट्रो सबसे बढ़िया जगह है। एक ने लिखा कि ये भाई चोर पकड़ने के बाद कितना खुश है? कह रहा है कि मम्मी मैंने चोर पकड़ लिया। एक ने लिखा कि शहरों में सबसे बड़ी समस्या यही है कि चोर चैन से रहने ही नहीं देते हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि इस लड़के पर शख्स को परेशान करने, शोषण करने और मारपीट का केस दर्ज होना चाहिए। एक ने लिखा कि व्लॉग बनाने के लिए अब हमें दिल्ली मेट्रो की यात्रा करनी चाहिए। यहां कंटेंट की कोई कमी नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि चोरों से दिल्ली के आम आदमी बहुत परेशान हैं, मेट्रो हो या बस, हर जगह इनका ही बोलबाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ