Delhi Lok Sabha Election : दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एक बार फिर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन भी फेल हो गया और लगातार तीसरी बार भाजपा ने दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर परचम लहराया है। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उदित राज मैदान में थे लेकिन हार गए और अब हार के बाद उन्होंने चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं।
उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा ने योगेंदर चंदोलिया को टिकट दिया था, जबकि कांग्रेस-आप के साझा उम्मीदवार उदित राज थे। उदित राज को 2 लाख 90 हजार 849 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। योगेंदर चंदोलिया को कुल 8 लाख 66 हजार 483 वोट मिले। कांग्रेस को साल 2019 में 52 सीटें मिली थीं और 2024 में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है।
उदित राज ने उठाया सवाल
हार के बाद उदित राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा है कि बीजेपी दिखी ही नहीं थी तो जीत कैसे गई? उदित ने लिखा कि चुनाव निष्पक्ष नहीं हुआ है और मैं दावे के साथ कह सकता हूं। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोक सभा से चुनाव लड़ा , BJP कहीं दिखी नहीं। कांग्रेस और आप दोनों का वोट कहां गया? अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की सहानुभूति का वोट कहां गया? यूपी में जीत सुनिश्चित थी, इसलिए धांधली नहीं कर सके। बिहार, एमपी, दिल्ली और अन्य स्थानों में धांधली हुई है।
उदित राज के पोस्ट पर यूजर्स भी अपनी राय दे रहे हैं। एक ने लिखा कि जहां-जहां कांग्रेस गठबंधन जीता है, वहां चुनाव निष्पक्ष हुआ है और जहां हारा वहां निष्पक्ष नहीं, कैसे? तुम जीतो तो ईवीएम सही है और हारो तो ईवीएम गड़बड़? एक ने लिखा कि धांधली तो हुई है इसमें कोई शक नहीं, दिल्ली की जनता सबसे ज्यादा बीजेपी से नाराज थी और बीजेपी को कैसे जिता दिया?
यह भी पढ़ें : रावण से युद्ध के लिए राम जी अयोध्या वालों को ले गए होते तो.. भाजपा की हार पर भड़के हनुमान गढ़ी के महंत
दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज,रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रवीण खंडेलवाल, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत और हर्ष मल्होत्रा चुनाव जीतकर संसद पहुंच गए हैं।
संबंधित खबरें
7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
58 mins agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
5 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
6 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
11 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
12 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
12 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines