जज्बे को सलाम! स्ट्रेचर पर आए मतदान करने; दिल्ली में 97 साल के बुजुर्ग ने वोट डाला, वीडियो वायरल

Delhi Lok Sabha Election 2024 Update: दिल्ली में स्ट्रेचर पर लेटकर पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग का वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की उम्र करीब 97 साल है और इतनी उम्र में ऐसी हालत में मतदान करने का उनका जज्बा देखकर लोग उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Voting on Stretcher by 97 Year Old Voter of Rajindra Nagar Delhi

वोट डालने के लिए स्ट्रेचर पर पोलिंग बूथ पहुंचे बुजुर्ग।

Delhi Lok Sabha Election 2024 Update: दिल्ली में आज छठे चरण में सभी 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग चल रही है। राजधानी वासियों में वोटिंग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकार और विपक्षी दल के कई नेता मतदान करने पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया।

विज्ञापन

इस बीच एक वोटर का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक बुजुर्ग स्ट्रेचर पर होने के बावजूद वोट करने पहुंचे। दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक पोलिंग बूथ पर 97 साल के पीएम हिंदुजा ने मतदान किया। उन्हें एंबुलेंस में पोलिंग बूथ पर लाया गया था और स्ट्रेचर पर लिटाकर पोलिंग बूथ के अंदर ले जाया गया था। वोट करके बाहर आने के बाद बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन भी किया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स ने जज्बे को किया सलाम

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने बुजुर्ग वोटर के जज्बे को सलाम किया। यूजर्स ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें सच्चा हिंदुस्तानी हीरो बताया और सैल्यूट भी किया। एक यूजर ने कमेंट किया कि देश के लिए गौरव की बात है कि 70 साल से ज्यादा की उम्र के लोग आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने मताधिकार को लेकर जागरूक हैं। एक यूजर ने बुजुर्ग वोटर के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें सैल्यूट किया।

दिल्ली में 7 लोकसभा सीटों पर मतदान

बता दें कि दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में 7 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई। मतदान के लिए 2627 जगहों पर 13641 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। भाजपा और INDIA अलायंस के प्रत्याशियों समेत 162 उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी है। करीब डेढ़ करोड़ वोटर मतदान करेंगे। 68205 कर्मचारी मतदान केंद्रों पर ड्यूटी दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस, अर्धसैनिक बल और होमगार्ड के जवान पूरी राजधानी में तैनात हैं। 150 ड्रोन से पूरी राजधानी में पोलिंग बूथों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ