दिलीप दुबे, बाघा(बिहार)
Bihar Valmikinagar Candidate Nomination Video Viral: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज की वोटिंग हो चुकी है। अब 13 को चौथे फेज के मतदान होंगे। 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। बिहार में भी वोटिंग होगी और इसके लिए नामांकन भरने का दौर चल रहा है। बीते दिन बिहार में एक प्रत्याशी के चुनाव नामांकन भरने का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों ने खूब मजे लिए, क्योंकि प्रत्याशी अजीबोगरीब तरीके से चुनाव नामांकन भरने गया था। जी हां, वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट से सैयद हवारी ने निर्दलीय चुनाव नामांकन भरा है, लेकिन वे गधे पर बैठकर, गले में जूते-चप्पलों की माला पहनकर, आंखों पर चश्मा लगाकर जिला समाहरणलाय के कलेक्टर ऑफिस में नामांकन भरने पहुंचे। इस मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है।
चर्चा का विषय बने सैयद हवारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सैयद हवारी जब चुनाव नामांकन भरने जा रहे थे तो लोगों ने उनके खूब मजे लिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि वे पहले गधे पर उल्टे बैठते हैं। उन्होंने गले में जूते-चप्पलों की माला पहनी हुई है। आंखों पर चश्मा लगा है और हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं। एक समर्थक सिर पर छतरी लगाए चल रहा है। फिर वे उतरक सीधे होकर गधे पर बैठ जाते हैं।
कहीं-कही वे गधे से गिरते भी दिखते हैं और यह देखकर उनके साथ चल रहे लोग हंसने लगते हैं। अपने इस अजीबोगरीब तरीके के कारण सैयद इलाके के लोगों में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जब वे कलेक्टर ऑफिस पहुंचे तो उन्हें देखने वालों का जमावड़ा लग गया। मीडिया कर्मियों ने भी उन्हें कवर करने की उत्सुकता दिखाई, लेकिन ऑफिस पहुंचते ही वे गधे से उतरकर नामांकन भरने के लिए अंदर चले गए।
यह भी पढ़ें:किसी और के साथ कमरे में थी गर्लफ्रेंड, आ धमका बॉयफ्रेंड; जमकर हुई धुनाई
क्या कहते हैं सैयद हवारी?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब सैयद हवारी से पूछा गया कि उन्होंने इस तरह चुनाव नामांकन क्यों भरा? जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं बेहद गरीब परिवार से हूं। मजदूर का बेटा हूं। जनता की सेवा करना चाहता हूं, जनता के जूतों के नीचे रहनकर काम करना चाहता हूं। मैं कोई मशहूर नेता नहीं हूं और न ही जनता मुझे जानती हैं। लोगों को आकर्षित करने के लिए ही मैंने इस तरीके को चुना। अब लोग मुझे देखेंगे और उन्हें पता चलेगा कि मैंने भी चुनाव नामांकन भरा है। मैं भी लोकसभा चुनाव 2024 लड़ रहा हूं तो वोट देने के लिए मेरे नाम का ऑप्शन भी उनके पास है। अगर वे मुझे चुनाव जिताते हैं तो आजीवन उनकी सेवा करुंगा।
यह भी पढ़ें:सांड और पुलिसकर्मी के बीच हुई लड़ाई! बीच सड़क पर हुई फाइट का वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines