गुजरात के भावनगर जिले से एक बेहद हैरान और खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक खूंखार शेरनी ने मवेशी चराने वाले स्थानीय ग्रामीण पर जानलेवा हमला कर दिया. रविवार सुबह हुई इस भयानक घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शेरनी ने किस तरह एक शख्स को जमीन पर दबोच रखा और ग्रामीण उसे बचाने के लिए लगातार शेरनी पर पत्थर से हमला करते रहे.

गुजरात में कहां की है ये घटना?


दिल दहला देने वाली घटना पालिताना तालुका के गरजीया गांव की है. वन विभाग और स्थानीय अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे कालूभाई बोघाभाई परमार नाम के शख्स पर शेरनी ने उस समय हमला कर दिया जब वह अपने घर के पास गायों को चारा खिलाने गया था. इसी दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे एक शेरनी ने अचानक उसपर हमला बोल दिया. हमले से कालूभाई को संभलने का मौका नहीं मिला और शेरनी ने उन्हें नीचे गिरा दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: DigiLocker में रखे दस्तावेज हर जगह नहीं बचाएंगे! जानिए क्या कहते हैं ट्रैफिक नियम

---विज्ञापन---

आधे घंटे तक मौत से जंग


इंटरनेट पर सामने आए वीडियो में स्थिति की भयावहता को साफ देखा जा सकता है. शेरनी ने घायल कालूभाई को जमीन पर पटक रखा था और अपने पंजों से उनके एक पैर को बेरहमी से जकड़ा हुआ था, जबकि उसका हाथ शेरनी के जबड़ों में फंसा था. खून से लथपथ कालूभाई खुद को आजाद कराने के लिए तड़प रहे थे और बार-बार प्रयास कर रहे थे. इस बीच, गांव वाले लाठियां लेकर और चिल्लाकर शेरनी को डराने का प्रयास करते रहे, लेकिन शेरनी टस से मस नहीं हुआ.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Telegram पर फिल्में देखने वालों को तगड़ा झटका! सरकार ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम, बंद होंगे चैनल?

---विज्ञापन---

कैसे बची कालूभाई की जान?


आधे घंटे तक चले इस खौफनाक संघर्ष के बाद, शेरनी ने आखिरकार शख्स को छोड़ा और पास में बंधी एक अन्य गाय की तरफ बढ़ गया. इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में कालूभाई को वहां से निकाला और आनन-फानन में पालिताना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

---विज्ञापन---