ऊपर बिजली नीचे भारत... NASA ने स्पेस से खींची अनोखी तस्वीर; आपने देखा ये रोमांचक नजारा?

Lightning Over India at night: अंतरिक्ष से ली गई भारत की रात में बिजली चमकते हुए अद्भुत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नासा के अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में भारत की रात में आसमानी बिजली की शानदार झलक दिखाई दे रही है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है।

Lightning Over India at night

Lightning Over India at night: नासा के अंतरिक्ष यात्री अक्सर अंतरिक्ष से ली गई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक होती हैं। इन तस्वीरों में हमारी पृथ्वी के कई सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं। हाल ही में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री मैथ्यू डोमिनिक ने भारत की एक रात की तस्वीर अपने कैमरे में कैद की और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर में भारत के ऊपर रात में आसमानी बिजली गिरती हुई नजर आ रही है।

मैथ्यू का फोटो शेयर करने पर क्या कहना था

उन्होंने इस तस्वीर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “भारत में रात में बिजली चमकती है। मैंने Burst मोड का यूज करके इस बिजली को कैप्चर किया है। मुझे खुशी है कि बिजली ठीक फ्रेम के बीच में कैप्चर हो गई, इसे क्रॉप करने की जरूरत नहीं पड़ी।”

इस अद्भुत तस्वीर में गहरे अंधेरे में आसमान के बीच में चमकदार नीली बिजली दिख रही है। तस्वीर में रोशनी से चमकते कुछ डॉट्स भी दिखाई दे रहे हैं जोकि शहर हैं। भारत का ज्यादातर हिस्सा अंधेरे में है, लेकिन इस बीच आसमानी नीली बिजली गिरती नजर आ रही है। तस्वीर के सोशल मीडिया पर शेयर होने के कुछ घंटों बाद ही यह वायरल हो गई। इसे देखकर यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी।

Lightning Over India at night: लोगों के रिएक्शंस

जब लोगों ने यह तस्वीर देखी तो वह बहुत खुश हुए। उन्होंने इस तस्वीर को बहुत पसंद किया। आपको बता दें इस पोस्ट को शेयर किए जाने के बाद, इसे सोशल मीडिया पर एक हजार से ज्यादा लाइक्स और 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने इस तस्वीर पर कमेंट किए और कहा कि यह तस्वीर बहुत ही खूबसूरत है।

Astronaut ने लोगों के सवालों के जवाब दिए

कुछ लोगों ने पूछा कि तस्वीर में शहर की रोशनी थोड़ी धुंधली क्यों दिख रही है। इस पर अंतरिक्ष यात्री ने बताया कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि स्पेस स्टेशन बहुत तेजी से घूम रहा था।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ