Leopard Fell Into Well Viral Video: छत्तीसगढ़ की कुछ जगहों पर तेंदुए के नाम की दहशत फैली हुई है। तेंदुआ कई बार दस्तक दे चुका है और पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका है। कांकेर में ऐसा ही कुछ हुआ कि भूखा तेंदुआ मुर्गे के शिकार में घर की बाड़ी में घुस गया और अचानक कुएं में जा गिरा। यह नजारा देखते ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई और कुछ ने तो इसकी वीडियो बना डाली।
वायरल वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुएं में पड़ा तेंदुआ बाहर निकलने के लिए कैसे छटपटा रहा है। वह पानी में डूबा हुआ है और बस निकलने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी और सूचना मिलने पर टीम तेंदुए का रेस्क्यू करने में जुट गई। टीम ने एक रस्सी के दूसरे छोर पर लकड़ी का एक प्लेटफॉर्म जोड़ा और उसे कुएं में डालकर तेंदुए को बाहर निकलने की कोशिश की गई।
25 फीट गहरे कुंए में गिरा तेंदुआ
यह मामला कांकेर के सारवंडी गांव का है। गांववालों ने बताया कि शिकार करते हुए तेंदुआ 25 फीट गहरे कुएं में गिर गया और कुएं में 6 फीट पानी है। तेंदुआ रात से गिरे होने की वजह से थक चुका था। गर्मी का मौसम आते ही खाने और पानी की तलाश में जंगल के कई जानवर अक्सर गांव के पास पहुंच जाते हैं। ऐसे में कभी-कभी वे दुर्घटना के शिकार भी हो जाते हैं।
पिछले रविवार को ही गरियाबंद जिले में एक मरा हुआ तेंदुआ मिला था। महुआ बीनने गए गांववालों ने पहले तेंदुए के शव को देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी। इसके बाद विभाग ने पोस्टमॉर्टम कर तेंदुए का अंतिम संस्कार कर दिया।
कुंए को किया गया मार्क
सरोना वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर, रहमान खान ने बताया कि महुआ का सीजन है और गांववाले महुआ बीनने जंगल जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से आसपास के गांव में मुनादी करा दिया गया है। संभव है कि शाम तक तेंदुआ निकल जाएगा और तेंदुए की उम्र करीब 4 से 5 साल लग रही है। वन विभाग कुंए को भी मार्क कर रहा है जिससे जंगल के जानवरों की इस कुएं में गिरकर मौत न हो।
यह भी पढ़ें: समंदर किनारे लेटी महिला पर टूट पड़ा सांड, कर दिया अधमरा; वीडियो हो रहा वायरल
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines