हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सड़क पर क्यों फूंक दी एक करोड़ की कार? वजह बस इतनी सी!

lamborghini Fire Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महंगी कार को धू-धू कर जलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस घटना के पीछे की वजह हैरान करने वाली है।

विज्ञापन
लैम्बॉर्निगी में लगी आग

lamborghini Fire Viral Video : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने लेम्बोर्गिनी कार को आग के हवाले कर दिया है। कार जलकर राख हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करोड़ों की कार को आग के हवाले किए जाने के पीछे की वजह भी हैरान करने वाली है।

बताया गया कि आग लगाने वाला शख्स सेकंड हैंड कार बिक्री दुकान पर काम करता था। किसी बात को लेकर उसका मालिक के साथ विवाद हो गया। मालिक से नाराज शख्स ने बदला लेने के लिए ऐसी योजना बनाई, जिसका अंजाम देखकर हर कोई हैरान है।

कैसे और कहां लगाई आग?

बताया जा रहा है कि घटना हैदराबाद के पहाड़ी शरीफ इलाके में 13 अप्रैल की है। कार मालिक ने कई लोगों समेत अपने दोस्तों को भी इस कार को खरीदने के लिए खरीददार खोजने के लिए कहा था। इसी बीच एक शख्स ने कार को देखने के लिए हैदराबाद के बाहरी इलाके में बुलाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कार को आग लगाने का आरोप कार मालिक के दोस्त के एक जानने वाले शख्स पर है। इसने ही कार को उस स्थान पर लाने के लिए कहा था, जहां आग लगाई गई। बताया गया कि कार के बताई गई जगह पर पहुंचने के बाद पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, जिसका वीडियो वायरल है।

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर कपड़े निकाल महिला करने लगी हंगामा, डिमांड सुन उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन

बता दें कि जिस कार को आग के हवाले किया गया, उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जाती है। कहा जा रहा है कि आग लगाने वाले शख्स का कहना है कि कार का मालिक कर्जदार था, वह बकाया वापस नहीं कर रहा था। हालांकि अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola