---विज्ञापन---

20 साल में जो न हुआ, वो 20 घंटे में हुआ, Lakshadweep ने तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

lakshadweep Trends on Google : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद, आंकड़ों के साथ साबित हो रहा है कि लक्षद्वीप 20 सालों में सबसे अधिक 5 से 8 जनवरी के बीच सर्च किया गया है।

---विज्ञापन---

lakshadweep Trends on Google : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप क्या गए, मालदीव के कुछ नेता आगबबूला हो गए। पर्यटन को बढ़ावा देने की पीएम मोदी की कोशिश का मजाक उड़ने लगे, जवाब में भारतीय लोगों ने मालदीव के बहिष्कार का एलान कर दिया। कुछ हो घंटे में ये मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गूगल पर भी ट्रेंड करने लगा। मालदीव छोड़ लोग यह सर्च करने लगे कि आखिर लक्षद्वीप ऐसी कौन सी जगह है, जहां पीएम मोदी के जाने पर दूसरे देश के नेता भड़क रहे रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के लक्षद्वीप पहुंचने के बाद लोग गूगल पर सर्च करने लगे। घूमने की प्लानिंग करने लगे। हालत यह हो गई कि लक्षद्वीप को लोगों ने इतना सर्च किया कि इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए। Make my trip की तरफ से ट्वीटकर जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप जाने के बाद इस जगह की खोज में 3,400 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

---विज्ञापन---

दुनिया में सर्च किया गया लक्षद्वीप

---विज्ञापन---

वहीं इक्सिगो (Ixigo) के सह-संस्थापक आलोक बाजपेयी ने X पर पोस्ट लिखकर बताया कि “पिछले 3-4 दिनों में लक्षद्वीप की सर्च करने वालों कि संख्या में 2,900% की वृद्धि हुई है। गूगल पर लक्षद्वीप को सर्च किए जाने का ग्राफ देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं। 8 जनवरी को सबसे अधिक लोगों ने लक्षद्वीप के बारे में सर्च किया है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में लोगों ने लक्षद्वीप को लेकर सर्च किया है।

---विज्ञापन---

भारत में 7-8 जनवरी को सबसे ज्यादा सर्च किया लक्षद्वीप

---विज्ञापन---

सात जनवरी को लक्षद्वीप और मालदीव गूगल पर ट्रेंड कर रहे थे, इतने लोगों ने सर्च किया कि टॉप 3 में यही कीवर्ड थे। वहीं अहमदाबाद की स्मॉल-कैप कंपनी प्रवेग ने ‘चलो लक्षद्वीप’ अभियान शुरू किया जिसके बाद उसके शेयरों में 20 प्रतिशत की उछाल देखी गई। प्रवेग एक लग्जरी रिसॉर्ट कंपनी है जो लक्षद्वीप में टेंट सिटी विकसित कर रही है।

यह भी पढ़ें : लक्षद्वीप को हड़पने के लिए दौड़ पड़ा था पाकिस्तान, ‘लौह पुरुष’ के आगे फेल हुई नापाक हरकत

---विज्ञापन---

कुल मिलाकर यह आंकड़ों के साथ साबित हो रहा है कि लक्षद्वीप 20 सालों में  5 से 8 जनवरी, 2024 के बीच सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लक्षद्वीप, प्रधानमंत्री मोदी की एक छोटी यात्रा के बाद चर्चा में आया और मालदीव के नेताओं की प्रतिक्रियाओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित करने में अहम् भूमिका निभाई। अब लोग लक्षद्वीप को सर्च कर रहे हैं और घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं।

(Valium)

First published on: Jan 09, 2024 12:14 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola