Tej Pratap Yadav : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देश भर के कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। मंदिरों को सजाया गया है, लोग उपवास पर हैं और भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। बिहार सरकार में मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव कृष्ण भगवान के बड़े भक्त हैं, कृष्ण जन्माष्टमी पर तेज प्रताप यादव का निराला रूप देखने को मिलता है। इस बार भी उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर कर जन्माष्टमी की बधाई दी है।
तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में तेज प्रताप यादव भगवा गमछा और कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। वह अपने घर से निकलकर भगवान के सामने हाथ जोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव ने ऑडियो लगाया है, जिसमें कहा जा रहा है कि यादव श्रेष्ठ वासुदेव कृष्ण यही एक व्यक्ति है जिसके साथ बुद्धिमान व्यक्ति सदा ही मित्रता रखता है, क्योंकि सारे आर्यवर्त में यही है, जिसके साथ शत्रुता करने का सामर्थ्य हमारे पास नहीं है।
क्यों हो रहे ट्रोल?
वीडियो शेयर कर तेज प्रताप यादव ने लिखा कि आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें, हुकूमत दूसरों के दम पर तो कोई भी कर ले ,जो अपने दम पर छा जाए वो यादव हम हैं! लेकिन वीडियो में तेज प्रताप यादव मंदिर के सामने चप्पल पहनकर खड़े हैं और भगवान के साथ सामने हाथ जोड़े खड़े हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसी को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आप ही एक सच्चे कृष्ण भक्त हैं। एक ने लिखा कि भैया आप बांसुरी कब बजाओगे। एक ने लिखा कि कृष्ण के रूप में क्या आपको हम फिर से देख सकते हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भगवान को प्रणाम करने की रील बनवा लिए ठीक किये लेकिन कम से कम चप्पल तो उतार लेते प्रभु! एक अन्य ने लिखा कि भगवान को प्रणाम करने से पहले चरण पादुका को उतारने का काम करना चाहिए था न तेजू भाई? एक ने लिखा कि भाई भगवान के सामने खड़े हो, कम से कम चप्पल तो निकाल लेते।
यह भी पढ़ें : 60 साल से जल रहा है ये शहर, 250 साल तक लगी रहेगी आग; आखिर क्या हुआ था ऐसा
तेज प्रताप यादव के कई लुक वायरल हो चुके हैं। तेज प्रताप यादव कभी भगवान कृष्ण ताे कभी भगवान शंकर बन जाते हैं। कृष्ण का रूप धारण कर वह वृंदावन में पूजा कर चुके हैं। भगवान कृष्ण की तरह गायों के बीच खड़े होकर बांसुरी व शंख भी बजाते हैं। ऐसे उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
21 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines