---विज्ञापन---

60 साल से जल रहा है ये शहर, 250 साल तक लगी रहेगी आग; आखिर क्या हुआ था ऐसा

Centralia Mine Fire : दुनिया में एक शहर ऐसा भी है, जो पिछले 60 साल से जल रहा है। अगर यह आग ऐसे ही जलती रही तो 250 साल तक जलती रहेगी। पढ़िए आखिर यहां ऐसा क्या हुआ था।

---विज्ञापन---

Centralia Mine Fire : अगर आपसे कहा जाए कि दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जो 60 सालों से आग के हवाले है तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? शायद नहीं। अमेरिका में एक शहर 60 साल से जल रहा है और संभावना है कि ये आग अगले 250 साल तक जलती रहेगी। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यहां ऐसा क्या हुआ था?

अमेरिका का एक शहर है सेंट्रलिया, जो पेंसिल्वेनिया का कोयला क्षेत्र है। इस छोटे से शहर के आस पास बड़ी संख्या में कोयला खदान है। साल 1962 में यहां खदान के पास कचरे में आग लगाई गई थी। यह आग अचानक फैल गई और कोयला खदानों तक पहुंच गई। इसके बाद इस आग ने विकराल रूप ले लिया।

---विज्ञापन---

सेंट्रलिया बन गया भूतों का शहर

साल 1984 में सरकार ने यहां के लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए लगभग 350 करोड़ रुपये आवंटित किए। अधिकतर लोगों ने इसके पहले ही पलायन शुरू कर दिया था लेकिन सरकार से मदद मिलने के बाद यह पूरा शहर वीरान हो गया। अब सेंट्रलिया को एक भूत शहर कहा जाता है।

---विज्ञापन---

इंसानों के रहने लायक नहीं बचा इलाका

इस शहर को होकर एक हाईवे भी गुजरता था लेकिन अब वह कचरे से पाट दिया गया है क्योंकि बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। कहा जाता है कि यह एक ऐसी जगह थी जहां कोई इंसान नहीं रह सकता था, यह बुध ग्रह से भी ज्यादा गर्म हो गया था और इसका वातावरण शनि ग्रह जितना जहरीला था।

यह भी पढ़ें : ये हैं भारत की सबसे गंदी ट्रेनें, टॉप लिस्ट में शामिल है सुंदरी, पूजा एक्सप्रेस

---विज्ञापन---

जानकारों का कहना है कि इस आग को बुझाने के तमाम प्रयास असफल हो गए। अगर ये आग इसी तरह जलती रही तो अभी 250 साल तक जलती रहेगी। इस आग ने एक शहर को बर्बाद कर दिया। कोयला खदान में काम करने वाले हजारों लोगों की जिंदगी इससे प्रभावित हुई।

First published on: Aug 25, 2024 06:24 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola