Mescaline Drug In Delhi : देश में कई शहरों में ड्रग की खूब डिमांड है। दिल्ली, मुंबई इनमे सबसे आगे हैं। अभी तक आपने कोकीन, MD जैसे ड्रग्स के नाम सुने होंगे लेकिन अब बाजार में एक नई ड्रग आ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जॉइंट ऑपरेशन में एक बड़ा ड्रग्स रैकेट पकड़ में आया है। दिल्ली विदेशी महिला के पास जो ड्रग्स जब्त किए गए हैं, उसने पुलिस की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
पुलिस के अनुसार, एक नाइजीरियाई महिला को मादक पदार्थों और 3.87 किलोग्राम मेस्केलीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 15 करोड़ रुपये है। बताया जा रहा है कि ये पहला मौका है जब दिल्ली पुलिस ने मेस्केलीन की खेप जब्त की हो। ये ऐसा पदार्थ है, जिसके बारे में लोगों को जानकारी ही नहीं थी।
आखिर क्या है मेस्केलीन ?
जानकारी के अनुसार,मेस्केलीन को अक्सर पार्टियों में ड्रग्स के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। ये कैक्टेसी और फैबेसी फैमली के अन्य कैक्टस और बीन पौधों में भी पाई जाती है। अल्कोहल एवं ड्रग फाउंडेशन के अनुसार, बटन्स, कैक्टस, मेस्क और पेयोटो के पौधों से बनती है। ये ऐसी ड्रग्स है जो शरीर की सभी इंद्रियों को प्रभावित कर सकती है। इतना ही नहीं ये व्यक्ति की सोच, समझ और भावनाओं में भी बदलाव ला सकती है।
माना जाता है कि मेस्केलीन मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है, यही वजह है कि यूरोप और अमेरिका में दवा के रूप में लोकप्रिय हो गई। इसका उपयोग करने से अधिक ऊर्जा महसूस होती है। साथ ही हार्ट रेट में बढ़ोत्तरी होती है। इससे उलटी होना, भूख में कमी, शरीर के तापमान में वृद्धि होती है और पसीना भी खूब आता है।
पार्टी के लिए फेमस है मेस्केलीन
मेस्केलीन पार्टियों में खूब इस्तेमाल की जाती है। इसे लीक्विड, गोलियां, पाउडर या कैप्सूल के रूप में लोग सेवन करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार मेस्केलीन का असर शुरू होने में लगभग 45 से 50 मिनट लगते हैं और फिर 12 से 14 घंटे तक इसका असर रहता है।
यह भी पढ़ें : चोर को मिली अनोखी सजा! चेन छीनकर भागा लेकिन फेल हो गया मिशन
रिपोर्ट्स के अनुसार,दिल्ली पुलिस को कई दिनों से इस ड्रग्स से जुड़ी जानकारी मिल रही थी। स्पेशल सेल ने करीब चार महीने तक इस ड्रग्स से जुड़े लोगों पर निगरानी रखी और 14 अगस्त, 2024 को महरौली में छापेमारी हुई और फिर नाइजीरियाई महिला फेथ रेचल को गिरफ्तार किया गया।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines