चोर को मिली अनोखी सजा! चेन छीनकर भागा लेकिन फेल हो गया मिशन; लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

Viral Video : वायरल वीडियो में एक शख्स डीजे की धुन पर नाच रहा है, बताया जा रहा है कि चोर चोरी करते हुए पकड़ा गया था जिसके बाद उसे ये अनोखी सजा मिली है।

Viral Post (1)

Viral Video : क्या आपने किसी चोर को पकड़े जाने के बाद नाचते देखता है? नहीं देखा होगा। आज हम आपको ये ‘दुर्लभ’ घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका वीडियो देखने के बाद शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं। वायरल हो रहे वीडियो में एक चोर गाने पर थिरकता दिखाई दे रहा है। अहम बात ये है कि चोर खुशी-खुशी नहीं बल्कि मजबूरी में नाच रहा है। आइये जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जबरदस्ती डांस करता दिखाई दे रहा है। कई लड़के उसे घेर कर खड़े हैं, गाना बज रहा है, लोगों के साथ ये लड़का भी वहीं डांस कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये चोर था, जो चोरी करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद इस शख्स को अनोखी सजा दी गई है।

विज्ञापन

वीडियो कहां का है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर दावा किया गया है कि ये वीडियो दिल्ली NCR का है तो कुछ का कहना है कि वीडियो बांग्लादेश का है। चोरी के आरोप में पकड़े गए शख्स को लोगों ने सजा दी और फिल्मी गाने पर जमकर नचवाया, इसके बाद उसे जाने दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Logkyakahenge (@log.kya.kahenge)


अब इस वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये दुनिया कितनी अजीब है, चोर को भी डीजे पर नचवा लेती है। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि चोर बुरा मान रहा होगा। एक ने लिखा कि इसे सजा दे रहा है या इसकी बरात निकाली जा रही है। एक अन्य ने लिखा कि मैंने आज तक इस तरह की सजा नहीं देखी, जिसमें चोर जो नचाया जा रहा हो।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने यह भी लिखा कि दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं लेकिन इस प्रजाति के लोग कहां पाए जाते हैं? एक अन्य ने लिखा कि तमंचे पर डिस्को तो सबने देखा है लेकिन आज पहली बार हमें चोर का ठुमका देखने का मौका मिला है। एक अन्य ने लिखा कि दुनिया में एक से बढ़कर एक टैलेंटेड लोग हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ