Madhy Pradesh News : आपने सुना होगा कि अगर किसी इंसान को जहरीला सांप काट ले तो उसकी मौत निश्चित है। हैरानी तब होती है जब सांप इंसान को काटे और इंसान की जगह सांप की ही मौत हो जाए। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से सामने आया है। एक शख्स को किंग कोबरा ने डस लिया लेकिन शख्स ठीक है और किंग कोबरा की मौत हो गई। इसके पीछे की वजह सामने आ गई है।
मामला मध्य प्रदेश के सागर की है। सागर के नरयावली थाना क्षेत्र की एक सड़क पर एक सांप निकल आया। जब स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना सांप पकड़ने वाले को दी। स्नेक कैचर चंद्रकुमार सांप को पकड़ने के लिए पहुंचे। उन्होंने सांप की किंग कोबरा के तौर पर पहचान की। जब चंद्रकुमार सांप को पकड़ रहे थे तो उसने काट लिया।
शख्स को सांप ने काटा, सांप की मौत कैसे?
सांप के काटने के बाद चंद्रकुमार इलाज के लिए अस्पताल गए, जहां उनका इलाज चल रहा है और वह ठीक हो रहे हैं लेकिन इधर सांप की मौत हो गई। ऐसे में यह मामला पुलिस तक पहुंच गया और जब पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो घटना की असली वजह सामने आई है। घटना के 14 दिन बाद पुलिस ने यह पता लगाया कि आखिर सांप की मौत हुई कैसे?
यह भी पढ़ें : ये है दुनिया का सबसे महंगा जूता, कीमत इतनी जो कई करोड़पतियों को कर देगी ‘गरीब’
अच्छा…तो ऐसे हुई सांप की मौत
जांच में पता चला कि सांप पकड़ने वाले चंद्र कुमार सांप के काटने के बाद अस्पताल चले गए। जहां उनका इलाज शुरू हो गया लेकिन इधर गांव के लोग एकत्रित होकर सांप को पकड़ने लगे। सांप को पकड़कर उसे एक प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर दिया गया। दम घुटने से सांप की मौत हो गई। इसके बाद अफवाह फैल गई कि शख्स को काटने के बाद सांप की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : परफ्यूम से करीब न आईं लड़कियां तो कंपनी पर किया केस, बोला- 7 साल बाद भी प्रोडक्ट बेअसर
अफवाह फैलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने इसके पीछे की सच्चाई सामने लाने के लिए सांप पकड़ने वाले चंद्रकुमार से पूछताछ की, तब पूरी कहानी सामने आई है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines