परफ्यूम से करीब न आईं लड़कियां तो कंपनी पर किया केस, बोला- 7 साल बाद भी प्रोडक्ट बेअसर

Misleading Advertising Case: प्रोडक्ट के भ्रामक विज्ञापन के खिलाफ एक शख्स ने कोर्ट कर दरवाजा खटखटाया है। मामला काफी दिलचस्प है और इसे लेकर एक बिजनेसमैन द्वारा की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिरी मामला क्या है?

Court

File Photo

विज्ञापन

Fraud Case Against Misleading Advertising: विज्ञापन देखकर लोग किसी प्रोडक्ट के बारे में अपनी राय बनाते हैं। उसे खरीदने और इस्तेमाल करने का मन बनाते हैं। इसलिए कंपनियों की कोशिश रहती है कि वे ग्राहकों के सामने अपने प्रोडक्ट का ऐसा विज्ञापन पेश करें, जिसे देखते ही वे प्रोडक्ट खरीदें और इस्तेमाल करें। ऐसा ही कुछ हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने किया।

कंपनी ने अपने प्रोडक्ट AXE को लेकर विज्ञापन दिया और उस विज्ञापन में प्रोडक्ट के बारे में बढ़ा-चढ़ाकर बताया। एक शख्स विज्ञापन से इतना प्रभावित हुआ कि उसने प्रोडक्ट खरीदा और 7 साल तक इस्तेमाल किया, लेकिन उसे विज्ञापन में बताया गया रिजल्ट नहीं मिला। इसलिए वह निराश होकर कोर्ट में पहुंच गया। उसने कंपनी पर केस दर्ज किया है और इंसाफ की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि नामी बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट लिखकर की।

विज्ञापन

 

प्रोडक्ट इस्तेमाल करके अट्रैक्ट नहीं हुई लड़कियां

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने पोस्ट में प्रोडक्ट का विज्ञापन दिखाते हुए बताया कि एक ग्राहक ने हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के खिलाफ धोखाधड़ी करने और मानसिक रूप से प्रताड़ना करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में केस दायर किया है। शिकायत देने वाले शख्स का नाम वैभव बेदी है। शिकायत कंपनी के प्रोडक्ट एक्स (AXE) के खिलाफ है। इस प्रोडक्ट को वैभव ने विज्ञापन देखकर खरीदा था।

विज्ञापन

वैभव विज्ञापन में बताई गई इस प्रोडक्ट की खूबियों से काफी प्रभावित हुआ था। विज्ञापन में बताया गया था कि इस प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने पर महकती खुशबू से लड़कियां अट्रैक्ट होंगी। इसलिए वैभव ने करीब 7 साल प्रोडक्ट को इस्तेमाल किया, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हर्ष गोयनका ने मामले पर चुटकी लेते हुए पोस्ट लिखी। वहीं इस पोस्ट के यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

 

विज्ञापन

यूजर्स ने गोयनका की पोस्ट पर किए ऐसे कमेंट

बता दें कि हर्ष गोयनका की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं इस पोस्ट पर X यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। लाखों लोग इस पोस्ट को लाइक और व्यू कर चुके हैं। एक यूजर ने पोस्टम पर कमेंट किया कि बहुत अच्छा किया। भगवान का शुक्रगुजार हूं कि किसी ने तो शुरुआत की। 10 साल से प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहा हूं, बस खुशबू अच्छी है। बता दें कि केंद्र की मोदी सरकार भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कानून पास करके लागू कर चुकी है। इस कानून के तहत अगर कोई भ्रामक विज्ञापन पेश करके ग्राहकों को चूना लगाएगा तो उसे सजा हो सकती है। जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ