Kim Jong Un Sister : नॉर्थ कोरिया के किम जोंग उन की क्रूरता की कई कहानियां सामने आ चुकी हैं। किम जोंग-उन की बहन अब अपने एक बयान को लेकर चर्चाओं में है। किम जोंग-उन की बहन ने दुनिया के दो देशों को ‘कुत्ता और पागल’ कह दिया है। ये दोनों देश यूक्रेन और दक्षिण कोरिया हैं।
37 साल की किम यो जोंग ने ड्रोन हमलों के जरिए राज्य की संप्रभुता का उल्लंघन करने का आरोप दक्षिण कोरिया पर लगाया है। इसके साथ ही उसके बयानों से यह भी साफ होता है कि उसने युक्रेन को चेतावनी दी है कि प्योंगयांग अपने सैनिकों को उतारने के लिए तैयार है। सियोल और कीव दोनों को किम यो जोंग ने “घातक परिणामों” वाली “भयानक स्थिति” की चेतावनी भी दी।
क्या बोली किम यो जोंग?
किम यो जोंग ने सियोल और कीव को चेतावनी देते हुए कहा कि दोनों देश परमाणु हथियार संपन्न देशों के खिलाफ बेतरतीब ढंग से बेबुनियाद टिप्पणियां करने के मामले में एक जैसे हैं। ऐसा लगता है कि यह अमेरिका द्वारा पाले गए बुरे कुत्तों की एक आम विशेषता है। किम यो जिंग का बयान ऐसे समय में आया है जब कुछ वीडियो में उत्तर कोरियाई सैनिकों को पूर्वी रूस में जमीन पर दिखाया गया है।
यह भी पढ़ें : जमैका में फुटबॉल मैच के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 लोगों को उतारा मौत के घाट; ये रही वजह
ऐसा माना जा रहा है कि नार्थ कोरिया के सैनिकों को यूक्रेन में तैनात किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ वीडियो और फोटो सामने आए हैं, जिससे ये पता चलता है कि कोरियाई सेना रूस में है लेकिन संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के दूत किम सोंग ने कहा कि उनके देश से सैनिकों के यूक्रेन जाने की खबरें “निराधार अफवाहें” हैं।
यह भी पढ़ें : 364 लोगों की देखी मौत, मिसाइल हमले में बची; 22 साल की लड़की ने बर्थडे पर क्यों दे दी जान?
अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि 1,500 विशेष बलों सहित 12,000 उत्तर कोरियाई सैनिक शामिल हो सकते हैं। बता दें कि अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भी कहा है कि इस बात के सबूत हैं कि उत्तर कोरिया अपने सैनिकों को रूस भेजा है। दक्षिण कोरिया की तरफ से कहा गया है कि उत्तर कोरिया के तीन हजार सैनिक रूस में हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
11 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
15 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines