---विज्ञापन---

Bread Pizza Pockets Recipe: बच्चे करें पिज्जा खाने की जिद, तो झटपट बनाएं लाजवाब ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स, जानें रेसिपी

नई दिल्ली: पिज्जा एक बहुत ही फेमस फास्ट फूड है जिसको बच्चों से लेकर बड़े भी खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए आजकर आपने कई तरह के पिज्जा जैसे-कॉर्न पिज्जा, वेज पिज्जा या चीज पिज्जा का स्वाद तो जरूर चखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: पिज्जा एक बहुत ही फेमस फास्ट फूड है जिसको बच्चों से लेकर बड़े भी खाने के दीवाने रहते हैं। इसलिए आजकर आपने कई तरह के पिज्जा जैसे-कॉर्न पिज्जा, वेज पिज्जा या चीज पिज्जा का स्वाद तो जरूर चखा होगा। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत लाजवाब लगता है। इसको आप नाश्ते या फिर लंच में बहुत कम समय में बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चे तो पिज्जा पॉकेट्स को देखते ही खुशी से झूम उठेंगे, तो चलिए जानते हैं ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ेंबाजार की मिलावटी ड्रिंक की बजाय, ट्राई करें टेस्टी अमरूद जूस रिफ्रेशिंग कूलर, जानें रेसिपी

ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाने की सामग्री-
-ब्रेड स्लाइस 6 स्लाइस
-शिमला मिर्च 1 मध्यम (हरी मिर्च)
-गाजर 1 छोटी
-तेल 1 बड़ा चम्मच
-चिल्ली फ्लेक्स 1/2 छोटा चम्मच
-चीज़ क्यूब्स 2
-नमक आवश्यकता अनुसार
-प्याज 1 मध्यम
-कॉर्न 3 बड़े चम्मच
-पिज्जा सॉस 3 बड़े चम्मच
-अजवायन 1/2 छोटा चम्मच
-लहसुन 4 लौंग
-तेल 4 बड़े चम्मच

अभी पढ़ेंगणेश चतुर्थी प्रसाद के लिए बनाएं स्वादिष्ट और पौष्टिक अंजीर की खीर, जानें रेसिपी

---खबर नीचे जारी है---

ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें।
फिर आप इसमें कीमा किया लहसुन और कटा हुआ प्याज डालकर एक मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें बारीक कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च और कॉर्न डालकर करीब 2-3 मिनट तक भूनें।
फिर आप इसमें स्वादानुसार नमक, ऑरिगेनो और चिली फ्लेक्स डालकर एक मिनट तक भूनें।
इसके बाद आप इसमें पिज्जा सॉस और कद्दूकस पनीर डालें।
फिर आप इसको करीब एक मिनट तक भूनकर गैस को बंद कर दें।
इसके बाद आप एक ब्रेड की स्लाइस लेकर किनारों को काट लें।
फिर आप ब्रेड को बेलन की मदद से चपटा कर लें।
इसके बाद आप इसमें 1-2 टेबल स्पून फिलिंग भरकर थोड़ा सा फैला लें।
फिर आप ब्रेड के चारों ओर पानी की कुछ बूंदें लगाकर ब्रेड को आधा मोड़ लें।
इसके बाद आप इसके किनारों को नीचे की तरफ से दबाकर सील कर दें।
फिर आप एक नॉन स्टिक पैन में 3 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें।
इसके बाद आप इस पैन पर सारे पॉकेट्स रखकर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने रोस्ट कर लें।
अब आपके टेस्टी ब्रेड पिज्जा पॉकेट्स बनकर तैयार हो चुके हैं।

अभी पढ़ेंलाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

---खबर नीचे जारी है---

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 29, 2022 01:33 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola