Kevin Pietersen Lucknow Airport : इंग्लैंड के क्रिकेटर केविन पीटरसन पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे तो सीएम योगी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर केविन पीटरसन ने एक पोस्ट लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, तो उनका पोस्ट वायरल हो गया।
लखनऊ पहुंचे केविन पीटरसन, सीएम योगी के हुए फैन
केविन पीटरसन लखनऊ हवाई अड्डे के नए टर्मिनल की खूबसूरती देख हैरत में पड़ गए। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर अपनी एक फोटो क्लिक कराई और सोशल मीडिया पर शेयर कर सीएम योगी की तारीफ की। दरअसल केविन पीटरसन IPL मैच के सिलसिले में लखनऊ पहुंचे थे।
वायरल हो रहा है पोस्ट
सीएम योगी को अपने पोस्ट में टैग करते हुए केविन पीटरसन ने X पर लिखा कि फूलों से भरा ये गलियारा लखनऊ एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का है। ये वर्ल्ड क्लास है। क्या गजब का काम इस प्रदेश में किया गया है। पक्का लोग सीएम योगी पर गर्व कर रहे होंगे। भारत आगे बढ़ रहा है।
ऐसे कमेंट्स कर रहे लोग
केविन पीटरसन का यह पोस्ट वायरल हो रहा है और करीब आठ लाख से अधिक लोग इस पोस्ट को देख चुके हैं। पीटरसन के पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि केविन पीटरसन अब सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं, भारतीय पैन कार्ड वोटर आईडी, राशन कार्ड और पासपोर्ट भी डिजर्व करते हैं। एक ने लिखा कि आप भाजपा ज्वाइन कर रहे हो?
यह भी पढ़ें : गाना गाकर मेट्रो में महिलाओं के ग्रुप ने किया डांस, जानें क्यों हो रही तारीफ?
एक ने लिखा कि केविन भाई आप भारत की नागरिकता क्यों नहीं ले रहे हो? एक ने लिखा कि खुश होकर सीएम योगी केविन पीटरसन का नाम ना बदल दें, नया नाम कल्याण पुरोहित रख दिया जाएगा। एक अन्य ने लिखा कि क्या बात है, योगी आदित्यनाथ जी का डंका अब इंग्लैंड में भी बज रहा है
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines