Viral Video : उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी हो रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जिले के अधिकारियों के सामने एक नेत्रहीन मदद मांग रहा है। मदद ठंड से बचने की लेकिन अधिकारियों का जवाब सुनकर लोग हैरान हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारी संवेदनहीन हो रहे हैं। आखिर क्या है इस वीडियो में और अधिकारी ने ऐसा क्या जवाब दिया था?
बताया जा रहा है कि वीडियो कौशांबी की सिराथू तहसील का है। तहसील समाधान दिवस के मौके पर दो नेत्रहीन बुजुर्ग अधिकारियों के सामने पहुंच गए। बुजुर्ग ने अधिकारी से कहा कि ठंड बहुत हो रही है, कंबल चाहिए था। ठंड की वजह से हिम्मत नहीं हो रही थी कि यहां आऊं लेकिन अब ठंड ज्यादा है। इस पर अधिकारी ने कहा कि कंबल तो बंट चुके हैं।
बुजुर्ग और अधिकारी के बीच बातचीत
वीडियो में नेत्रहीन बुजुर्ग कह रहे हैं कि मेरा नाम लवकुश मौर्या, हम अंधे हैं। दोनों आंखें खराब हैं। हमारे कागज देख लीजिए। हमको कंबल चाहिए साहब। इस पर अधिकारी ने कहा कि अभी तक आपको मिला नहीं कंबल!! नेत्रहीन बुजुर्ग ने कहा कि अभी कहां साहब? लेने ही नहीं आए। ठंड के कारण हिम्मत ही नहीं पड़ी। एक दूसरे आदमी ने हमको कोट दिया तो पहनते हैं साहब। इस पर अधिकारी ने कहा कि कंबल अब तो बचे नहीं हैं, कंबल आए थे बंट गए हैं।
संवेदनहीन हो रहे अधिकारी?
अधिकारी की बातें सुनकर नेत्रहीन बुजुर्ग लवकुश मौर्या ने फिर से कहा कि नहीं साहब, मेरे लिए तो जरूर दीजिए एक। इस बार भी अधिकारी ने कह दिया कि अरे अब होगा तब!! अभी आएंगे न। तब आपको दिलवाएंगे। सोशल मीडिया पर अधिकारी और बुजुर्ग के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या इस अधिकारी के पास इतनी क्षमता नहीं थी कि वह नेत्रहीन बुजुर्ग के लिए कंबल की व्यवस्था करवा सके? वहां किसी कर्मचारी को निर्देशित करके बुजुर्ग के लिए कंबल मंगवाया जा सकता है लेकिन अधिकारी संवेदनहीन हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : चलते पंखों को जीभ से रोकते शख्स का वीडियो वायरल, बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हालांकि सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में बताया गया कि अधिकारी के सामने वाला वीडियो वायरल होने के बाद बुजुर्ग लवकुश मौर्या को स्थानीय लोगों ने मदद दी। उनके लिए कंबल की व्यवस्था करवाई. इसका भी वीडियो सामने आया है। कंबल मिलने के बाद बुजुर्ग ने मदद करने वालों को दुआएं दी हैं।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
4 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines