सिर्फ एक समोसा खाकर आप भी जीत सकते हैं 71000 रुपए, चाहें तो आज ही आजमाएं अपनी किस्मत

funny news, interesting news,
विज्ञापन

Bahubali Samosa: अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आपके पास पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा अवसर है। उत्तरप्रदेश के मेरठ में एक मिठाई की दुकान पर एक बड़ा अद्भुत चैलेंज चल रहा है। इस चैलेंज को जीतने वाले को 71,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चैलेंज के तहत आपको सिर्फ एक समोसा खाना होगा।

दरअसल मेरठ में कौशल स्वीट्स नामक एक मिठाई की दुकान पर लगभग 12 किलो का ‘बाहुबली समोसा’ बनाया जा रहा है। समोसे में 7 किलो की फिलिंग जैसे आलू, मटर, पनीर और सूखे मेवे, मसाले भरे होते हैं। दुकान के मालिक 30 वर्षीय उज्‍जवल कौशल के अनुसार चार रसोइए मिलकर लगभग छह घंटे में 12 किलो के इस बाहुबली समोसे को तैयार करते हैं। उन्होंने बताया कि समोसा तलने में करीब 90 मिनट का समय लगता है।

विज्ञापन

दुकान पर दिए जा रहे चैलेंज के तहत ग्राहकों को सिर्फ 30 मिनट में 12 किलो का पूरा समोसा (Bahubali Samosa) खाना होता है। इस शर्त को पूरा करने पर दुकान मालिक की ओर से 71,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस समोसे की कीमत 1500 रुपए है और आप एडवांस ऑर्डर देकर अपने लिए इस समोसे को बनवा सकते हैं।

पिछले 60 वर्षों से अधिक समय से मिठाई का कारोबार कर रहे कौशल स्वीट्स परिवार ने पिछले साल जुलाई में 4 किलो का एक विशाल समोसा बनाने का मन बनाया था। उन्होंने कहा कि हमें जो प्रतिक्रिया मिली, उसे देखते हुए हमने 8 किलो और 12 किलो के समोसे भी बनाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

अब ग्राहकों में इसका इतना अधिक क्रेज बढ़ गया है कि बहुत से लोग अपने जन्मदिन पर केक के बजाय 12 किलो का समोसा काटना पसंद करते हैं। दुकानदार ने दावा किया कि कई परिवार विशेष अवसरों के लिए बाहुबली समोसा का ऑर्डर दे रहे हैं और कुछ तो समोसे के बचे हुए मिश्रण का इस्तेमाल अगले दिन पराठे बनाने के लिए भी करते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ