कर्नाटक की एक महिला टीचर और स्टूडेंट का फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फोटो सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कोई इसे असामाजिक बता रहा है तो कोई इसे सस्ती लोकप्रियता पाने का नशा करार दे रहा है। हालाँकि फोटो वायरल होने के बाद महिला टीचर मुसीबत में आ गई है। छात्र के परिजनों ने महिला टीचर के खिलाफ जांच की मांग की है।
कर्नाटक के चिंतामणि के मुरुगमल्ला गांव में एक सरकारी स्कूल की महिला प्रिंसिपल छात्रों के साथ एक एजुकेशनल टूर पर गई थीं, जहां उन्होंने दसवीं के छात्र के साथ रोमांटिक फोटोशूट करवाया। फोटोशूट तस्वीरें लीक हो गईं और सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फोटो वायरल होने के बाद माता पिता हैरान रह गए और BEO से जांच कर प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वायरल हो रहे फोटो में छात्र कुर्ता और जींस पहने हुए दिखाई दे रहा है जबकि शिक्षिका साड़ी पहनी हुई है। छात्र टीचर को गले लगाते, चूमते और उसकी साड़ी खींचते हुए दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि टीचर ने यह तस्वीरें उस वक्त अपने फोन में खिंचवाई, जब वह एक एजुकेशनल टूर पर गई थी।
वायरल फोटो पर बवाल
फोटो सामने आने के बाद एक तरफ माता-पिता ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी तमाम लोगों ने इस फोटोशूट पर सवाल उठाया है। @satya_AmitSingh नाम के X यूजर ने तस्वीरों को शेयर कर लिखा है कि हमारा समाज अब किस दिशा में जा रहा है? एक ने लिखा कि टीचर के साथ ही उस छात्र पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जो फोटोशूट करवा रहा है, वह बच्चा नहीं है।
एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है, हालांकि उन्हें थोड़ा कंट्रोल जरूर करना चाहिए था। एक ने लिखा कि बहुत लोगों का कहना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन सोचो अगर महिला टीचर की जगह कोई पुरुष और छात्र की जगह कोई छात्रा होती तो क्या होता? एक अन्य ने लिखा कि जब टीचर पर ही फोटोशूट का खुमार सवार हो गया है तो छात्रों को क्या ही समझाया जाए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines