Karnataka Police Viral Video : पहाड़ों से नीचे आ रहा पानी अचानक तेज हो जाता है। यह इतनी तेजी से होता है कि झरने में नहा रहे लोगों को आभास नहीं हो पाता और वह फंस जाते हैं। कर्नाटक में एक वाटर फॉल में नहा रहे लोगों के कपड़े लेकर पुलिस भाग गई। चौंकिए मत, ऐसा हुआ है। पुलिस कपड़े लेकर अपनी गाड़ी में रख ली। कपड़े खोजते हुए लोग पुलिस के पीछे पीछे दौड़ रहे थे। आइये जानते हैं आखिर इसके पीछे क्या वजह थी!
मामला कर्नाटक के चिकमगलूर आलेखन फॉल्स चारमाडी का है, चिकमगलुरु में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां के झरने लोगों को खूब आकर्षित करते हैं। मुदिगेरे इलाके में कोटिगे हारा से चारमाडी घाट रोड के बीच कई खूबसूरत झरने हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। कुछ झरनों या वाटरफॉल के पास जाने पर पुलिस रोक लगा दी जाती है। हाल ही में ऐसे ही कुछ झरनों के पास जाने पर रोक लगाई गई थी।
कपड़े लेकर चली गई पुलिस
हालांकि इसके बाद भी कई पर्यटक वहां पहुंच गए और नहाने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई और नहा रहे लोगों के कपड़े लेकर जाने लगी। पुलिस कपड़े लेकर कुछ दूर तक चली आई तो नहा रहे युवक पुलिस से विनती करते हुए पीछे-पीछे आने लगे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कोई कठोर कार्रवाई नहीं की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने युवकों को कड़ी चेतावनी दी और कपड़े वापस कर दिए। सभी युवकों ने आगे से चेतावनी को नजरअंदाज ना करने की बात कही, इसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : 7वीं बार काटा सांप तो बोला युवक-सपने में कहा-9वीं बार में मौत तय, जिलाधिकारी ने लिया एक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि फाइन लगाने से अच्छा है सबक सिखाने का ये तरीका। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि किसी को मारने-पीटने से अच्छा है कि उन्हें शर्मिंदा किया जाए। हो सकता है कि इससे उनमें सुधार देखने को मिले। एक अन्य ने लिखा कि एंटी घटनाएं हो चुकी हैं, इसके बावजूद लोग मानने को तैयार क्यों नहीं है? क्यों अपनी जान जोखिम में डालकर नहाने पहुंच रहे हैं।
क्यों लगाई जाती है रोक?
बारिश के दौरान इसमें कई झरने खतरनाक हो जाते हैं, जहां जाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी थी। कई लोगों की इसी तरह जान जा चुकी है। ऐसे में प्रशासन की तरफ से खतरनाक वाटरफॉल की पहचान कर वहां जाने पर रोक लगाई जाती है लेकिन कुछ लोग नियम-कानून तोड़कर चले जाते हैं। कर्नाटक पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक सिखाया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines