Kanpur, Uttar Pradesh UP Police News: समय-समय पर उत्तर प्रदेश पुलिस के ऐसे कारनामे सामने आते रहते हैं जिससे उसे हंसी का पात्र बनना पड़ता है। यूपी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठते हैं। सबको सुधारने का ठेका लेने वाली यूपी पुलिस के कुछ सिपाही उसे और बदमान करके छोड़ने पर तुले हुए हैं। यही वजह है कि वे अभी भी अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाने को तैयार नहीं हैं और मान बैठे हैं कि उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। थानेदार से लेकर सिपाही तक को नियम कानूनों का पता नहीं है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर से आया है। गमछा पहने कुर्सी पर बैठे यह शख्स रेउना थाने के थानाध्यक्ष हैं।
पास में बैठी है महिला सिपाही
यहां थाने में महिला हेल्प डेस्क की कुर्सी पर गमछा और बनियान पहनकर बैठे एसएचओ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एसएचओ के पास ही एक महिला सिपाही भी बैठी दिखाई दे रही है। तस्वीर सामने आने के बाद एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं एसीपी घाटमपुर दिनेश शुक्ला को मामले की जांच करने को कहा गया है।
बेटे की मौत पर अफसर मां ने खोया आपा
ये भी पढ़ें-मूछों वाली राजकुमारी जिसपर आया सैकड़ों लोगों का दिल, रिजेक्ट होने पर 13 ने कर ली आत्महत्या
एसएचओ ने दी इसपर सफाई
वहीं किरकिरी होने पर एसएचओ ने सफाई दी है। उनका कहना है कि जब वे नहाने जा रहे थे तो पता चला कि बाथरूम खाली नहीं है। एक सिपाही बाथरूम में नहाने चला गया है। इसी वजह से वे पास पड़ी महिला हेल्प डेस्क की कुर्सी पर बैठ गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया कार्रवाई की गई है और अगर वे दोषी पाए गए तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं वायरल हो रहे वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें-मृत मानकर कर दिया था अंतिम संस्कार और पिंडदान, 3 दिन बाद बोला ‘मैं जिंदा हूं’
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
14 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines