Kanpur Molvi Viral Video : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां एक 70 साल का मौलवी 7 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करता हुआ रंगे हाथ पकड़ा गया है। एक शख्स ने मौलवी की करतूत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड ली। अब वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन हम इस वीडियो को आपको नहीं दिखा सकते।
बताया जा रहा है कि मामला 9 अगस्त का है, मौलवी पर आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर में ले गया और और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की लेकिन मौलवी बच्ची के साथ कुछ कर पाता, इससे पहले कुछ लोग वहां पहुंच गए और मौलवी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पूरा मामला कानपुर के मकबरा इलाके का है। यहां के रहने वाले मौलाना मुख्तार पड़ोस की रहने वाली एक 7 साल की बच्ची को टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा लेकिन एक शख्स की नजर मौलवी पर पड़ गई थी। उसने देखा कि मौलवी एक बच्ची को अपने साथ घर के अंदर ले जा रहा है। इसके बाद वह खिड़की से मौलवी के कमरे में झांकने लगा देखा तो अंदर का नजारा बेहद भयावह था।
यह भी पढ़ें : प्रेमी से इंतकाम लेने के लिए शादी में तेजाब लेकर पहुंची 40 साल की महिला, उल्टा पड़ गया दांव
मौलवी बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद कई सारे लोग मौलवी के कमरे में दाखिल हुए और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौलवी हाथ जोड़कर उनसे छोड़ने की गुहार लगाने लगा। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक मौलवी अपने घर के पिछले दरवाजे से निकलकर फरार हो गया। अब पुलिस मौलवी की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर जांच के दौरान शख्स ने बोला एक शब्द, तुरंत हो गया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि मौलवी इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुका है, लेकिन हर बार वह मामले को दबाकर बच निकलता था और मौलवी के खौफ से लोग चुप रहते थे। कोई भी उसके खिलाफ शिकायत करने की जहमत नहीं उठाता था। अब पुलिस एक टीम बनाकर फरार मौलवी की तलाश कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी मौलवी को बख्शा नहीं जाएगा।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
17 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines