---विज्ञापन---

7 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करता पकड़ा गया मौलवी, कैमरे में रिकॉर्ड हुई करतूत

Kanpur Molvi Viral Video : मामला कानपुर का है, मौलवी एक बच्ची के साथ गंदी हरकत करते पकड़ा गया है। मौलवी को कई लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया, इसके बाद से ही वह फरार है। पुलिस मौलवी की तलाश कर रही है।

---विज्ञापन---

Kanpur Molvi Viral Video : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां एक 70 साल का मौलवी 7 साल की बच्ची के साथ गलत हरकत करता हुआ रंगे हाथ पकड़ा गया है। एक शख्स ने मौलवी की करतूत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड ली। अब वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन हम इस वीडियो को आपको नहीं दिखा सकते।

बताया जा रहा है कि मामला 9 अगस्त का है, मौलवी पर आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने घर में ले गया और और उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की लेकिन मौलवी बच्ची के साथ कुछ कर पाता, इससे पहले कुछ लोग वहां पहुंच गए और मौलवी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

---विज्ञापन---

पूरा मामला कानपुर के मकबरा इलाके का है। यहां के रहने वाले मौलाना मुख्तार पड़ोस की रहने वाली एक 7 साल की बच्ची को टॉफी और चॉकलेट का लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा लेकिन एक शख्स की नजर मौलवी पर पड़ गई थी। उसने देखा कि मौलवी एक बच्ची को अपने साथ घर के अंदर ले जा रहा है। इसके बाद वह खिड़की से मौलवी के कमरे में झांकने लगा देखा तो अंदर का नजारा बेहद भयावह था।

यह भी पढ़ें : प्रेमी से इंतकाम लेने के लिए शादी में तेजाब लेकर पहुंची 40 साल की महिला, उल्टा पड़ गया दांव

---विज्ञापन---

मौलवी बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद कई सारे लोग मौलवी के कमरे में दाखिल हुए और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। मौलवी हाथ जोड़कर उनसे छोड़ने की गुहार लगाने लगा। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक मौलवी अपने घर के पिछले दरवाजे से निकलकर फरार हो गया। अब पुलिस मौलवी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर जांच के दौरान शख्स ने बोला एक शब्द, तुरंत हो गया गिरफ्तार

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि मौलवी इस तरह की घटनाओं को पहले भी अंजाम दे चुका है, लेकिन हर बार वह मामले को दबाकर बच निकलता था और मौलवी के खौफ से लोग चुप रहते थे। कोई भी उसके खिलाफ शिकायत करने की जहमत नहीं उठाता था। अब पुलिस एक टीम बनाकर फरार मौलवी की तलाश कर रही है। बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई गई है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी मौलवी को बख्शा नहीं जाएगा।

First published on: Aug 12, 2024 01:07 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola