महंगे होटल में रुका कपल, शेयर किया एक्सपीरियंस तो यकीन नहीं कर पाए लोग

Kenya JW Marriott Masai Mara : एक भारतीय कपल JW मैरियट मसाई मारा में 5.5 लाख रुपये प्रति रात का किराया चुकाकर शानदार अनुभव लिया है, अनिर्बान चौधरी नाम के X यूजर द्वारा किया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

jw marriott masai mara

Kenya JW Marriott Masai Mara : एक भारतीय कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बताया कि उन्होंने केन्या के सबसे महंगे और अनूठे होटल में रात बिताई है। इस होटल में रुकने का उन्होंने अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिस पर यूजर्स इस पर विश्वास ही नहीं कर पा रहे हैं। शख्स ने बताया कि उन्होंने यहां एक रात रुकने के लिए पांच लाख से अधिक कीमत चुकाई है।

अनिर्बान चौधरी नाम के सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि मैरियट की सबसे खास और महंगी प्रॉपर्टी में से एक JW मैरियट मसाई मारा का अनुभव पूरा किया। अगर आप लग्जरी सफारी का सपना देख रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए है। मारा के बीचों-बीच शानदार टेंट वाले सुइट, शानदार गेम ड्राइव और व्यक्तिगत सेवा से ये जगह भरपूर है। क्या आप भी इस जगह पर आना चाहेंगे?

इस जगह की खासियत

JWU मैरियट मसाई मारा 22 टेंट वाले सुइट्स के बगल से तलेक नदी जाती है जो यहां के दृश्य को और मजेदार बना देते हैं। मसाई मारा नेशनल रिजर्व में स्थित, लॉज कीकोरोक एयरस्ट्रिप से केवल 30-40 मिनट की ड्राइव और सेकेनानी गेट से 20 किमी दूर है। यहां पहुंचने पर लोगों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाता है। प्रत्येक टेंट 1,220 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसमें व्हर्लपूल बाथ, स्टारगेज़िंग डेक और इनडोर और आउटडोर रेन शॉवर दोनों हैं।

बताया गया कि इस होटल में एक रात रुकने का किराया साढ़े पांच लाख रुपये हैं। अनिर्बान चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 15 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतना पैसा मैं कभी बर्बाद नहीं करूंगा।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतना पैसा कौन खर्चा करेगा, वह भी लकड़ी के घर के लिए? इस पर अनिर्बान ने जवाब दिया कि सिर्फ लकड़ी के घर की बात नहीं है। यहां का माहौल, सुविधा और आपके प्रति व्यवहार के कारण ये जगह आपका मन मोह लेगी। एक अन्य ने लिखा कि कितने अमीर होते होंगे वो लोग, जो सिर्फ घूमने के लिए इतनी रकम खर्च कर देते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ