Jind News: हरियाणा के जींद जिले में एक टीचर ने चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए गजब कारनामा कर डाला। मामला डाहौला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का है। यहां तैनात एक पुरुष टीचर ने खुद को प्रेग्नेंट महिला दिखा दिया और चुनाव से ड्यूटी कटवा ली। जब आरोपी शिक्षक सतीश कुमार की कहीं भी ड्यूटी नहीं लगी, तो मामला उजागर हो गया। सॉफ्टवेयर ने आरोपी का गर्भवती होने का डाटा नहीं लिया। डाहौला स्कूल से जो डाटा भेजा गया था, उसमें पीजीटी हिंदी के पद पर तैनात सतीश कुमार को न केवल महिला बताया गया, बल्कि गर्भवती होने की झूठी जानकारी भी दी गई। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
डीसी ने आरोपी समेत दो लोगों से की पूछताछ
जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जांच के लिए कमेटी गठित की है। मामले को अपर लेवल पर चुनाव आयोग और शिक्षा विभाग को भी भेजा जाएगा। डीसी ने अपने ऑफिस में बुलाकर आरोपी पीजीटी सतीश कुमार, प्रिंसिपल अनिल कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर मंजीत कुमार से भी पूछताछ की। लेकिन तीनों ने मामले की जानकारी से इनकार किया। जिला प्रशासन की ओर से ही चुनाव में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। इन लोगों को चेकिंग, एसएसटी, एफएसटी, वीडियो वीविंग टीम, फ्लाइंग आदि के तौर पर काम वितरित किया जाता है। यह भी सच है कि प्रशासन के पास कुछ कर्मी ड्यूटी कटवाने के लिए सिफारिश भी करवाते हैं। जो अप्रत्यक्ष तौर पर होती है। लेकिन अगर किसी को ड्यूटी से छूट मिलती है, तो वह सिर्फ विशेष परिस्थितियों में हो सकती है।
यह भी पढ़ें:संजय राउत के खिलाफ नागपुर पुलिस को शिकायत, PM MODI के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मामले के संबंध में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि कोई ड्यूटी से बचने के लिए ऐसा कर सकता है, यह अनूठा मामला है। नगराधीश नमिता कुमारी को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। उनकी कमेटी जांच करेगी। जांच में जो कोई भी दोषी मिला। उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले को चुनाव आयोग और शिक्षा विभाग के पास भी भेजा जाएगा।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines