Jharkhand News : झारखंड से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक शख्स फर्जी इंस्पेक्टर बनकर लोगों से ठगी करता था और यौन शोषण करता था लेकिन एक दिन वह बुरी तरह फंस गया। शख्स ने पहले एक नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिर शादी का झांसा दिया। शादी के दिन उसकी ऐसी सच्चाई सामने आई कि सब हैरान रह गए। कोर्ट ने उसको कठोर सजा दी है ।
पॉस्को कोर्ट ने 16 साल की नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोपी संजय कसेरा उर्फ राज सोरेन उर्फ असलम खान उर्फ फिरोज उर्फ मोहम्मद खान को 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। असलम इंस्पेक्टर बनकर महिलाओं और लड़कियों का शोषण करता था, वसूली करता था।
असलम बैंक से लोन दिलाने का दावा करता था। एक दिन 16 साल की बच्ची का पिता भी बैंक पहुंचा था। असलम ने उन्हें अपने झांसे में लिया और मदद करने भरोसा दिलाया। इसके बाद उसका घर आना जाना शुरू हो गया और उसकी नजर 16 साल की नाबालिग बच्ची पर पड़ी। असलम ने अपना नाम और पहचान बदला हुआ था।
यह भी पढ़ें : मॉडल बना रही थी रील, मौत सामने है नहीं हुआ फील और ट्रेन की चपेट में आने से गई जान
असलम ने बच्ची के साथ छेड़खानी और यौन शोषण शुरू कर दिया। अक्सर वह पुलिस की वर्दी पहनकर आता था तो उसका कोई विरोध भी नहीं करता था। कई दिनों तक वह बच्ची का शोषण करता था। कुछ दिन बाद उसने नाबालिग लड़की से शादी करने की बात कही। परिवार वाले तैयार हो गए लेकिन शादी के दिन ही उसकी पोल खुल गई।
यह भी पढ़ें : दबंगों में नहीं रहा खाकी का खौफ, सरेआम दरोगा को पीटा, Video वायरल
शादी के दिन असलम के व्यवहार और अन्य चीजों से परिजनों को शक हो गया। पता चला कि वह धर्म और पहचान बदलकर शादी कर रहा था। वह पहले से ही शादीशुदा है और कई बच्चों का बाप है। पोल खुलते ही वह भाग निकला लेकिन पुलिस गिरफ्तार किया, केस दर्ज किया, कोर्ट के सामने पेश किया और अब उसे 20 साल की कठोर कारावास की सजा मिली है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines