हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रील के चक्कर में दूसरों को किया परेशान तो सीधे होगी जेल! बुजुर्ग के साथ भद्दी हरकत करने वाले गिरफ्तार

Jhansi Viral Video : रील बनाने के लिए दूसरों को परेशान करने वालों पर यूपी पुलिस कार्रवाई कर रही है! ताजा मामला झांसी का है, यहां बुजुर्ग को परेशान करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Jhansi Viral Video : रील बनाने के लिए लोग दूसरों को परेशान करते हैं। कुछ बुजुर्गों को तंग करते हैं तो कुछ सड़क पर चलते लोगों के लिए परेशानी बनते हैं। ऐसा करने वालों को सावधान हो जाने की जरूरत है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सीधे पैर पर चलने लायक नहीं छोड़ती। इसका सबसे ताजा उदाहरण झांसी से सामने आया है।

झांसी का एक शर्मनाक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक साइकिल से जा रहे बुजुर्ग के चेहरे पर स्नो स्प्रे कर भाग गए थे और उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग भड़क उठे और भद्दी हरकत करने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।

एक्शन में आई पुलिस

रील बनाने के लिए बुजुर्ग को परेशान करने का वीडियो वायरल हुआ तो झांसी पुलिस एक्शन में आ गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा शेयर की गई फोटो में आरोपी सलाखों के पीछे है जबकि एक अन्य वीडियो में वह लंगड़ाते हुए चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शख्स को सबक सिखाया और कानूनी कार्रवाई भी कर रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पुलिस की वाहवाही

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अत्यंत सराहनीय कार्य ,बहुत-बहुत धन्यवाद। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होना बहुत जरूरी है। एक ने लिखा कि मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कार्रवाई करने के लिए पुलिस की तारीफ तो बनती ही है। एक ने लिखा कि पुलिस जब ऐसे त्वरित कार्रवाई करती है तो उनके लिए इज्जत और बढ़ जाती है।


एक ने लिखा कि उम्मीद है साइकिल सवार बुजुर्ग को भी आप ने सूचना दी होगी कि न्याय हो गया है वरना व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। एक ने लिखा कि रील बनाने के लिए दूसरों को परेशान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना बहुत जरूरी है। एक ने लिखा कि यूपी में रहकर रील बनाने के लिए दूसरों को परेशान किया तो खैर नहीं!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : GK : धरती पर सबसे गहरी जगह कौन-सी है? दिमाग हिला देंगे ऐसे सवालों के जवाब

बता दें कि ये अकेला मामला नहीं है जब पुलिस ने रील बनाने वालों पर कार्रवाई की है। यूपी पुलिस स्टंट करने वालों, दूसरों को परेशान कर रील बनाने वाले, आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर भी कार्रवाई कर चुकी है। ऐसे में लोगों को सावधान रहना चाहिए और रील बनाने के लिए दूसरों को परेशान नहीं करना चाहिए, वरना पुलिसिया कार्रवाई आपके सामने है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola