सोशल मीडिया पर भावुक अपील कर लोगों की जेब खाली कराने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. अपनी नाबालिग बेटी की आंखों की सर्जरी के लिए पैसों की भावुक अपील के रूप में शुरू हुआ मामला कुछ ही घंटों में ट्विटर पर टॉप पर ट्रेंड होने लगा. खुद को 16 साल का छात्र बताने वाले ‘जय सिंह राठौर’ नाम के X यूजर ने अपनी 12 साल की बहन की आंख की रोशनी जाने का डर दिखाया तो उसकी इस भावुक अपील पर अजनबियों ने दरियादिली दिखाई और देखते ही देखते 1.5 लाख रुपये से ज्यादा की रकम जमा हो गई. इसके बाद एक्स स्पेस पर राठौर से जुड़े सवालों और चर्चाओं का सिलसिला घंटों तक चला, जिसे यूजर्स ‘चाय पे चर्चा’ बता रहे हैं. हालांकि, जब संबंधित अस्पताल ने इन मेडिकल पर्चों को पूरी तरह फर्जी करार दिया तो इस पूरे खेल की पोल खुल गई.
यह भी पढ़ें: भारत में बदलेंगे सोशल मीडिया इस्तेमाल के नियम? डेटिंग और गेमिंग ऐप्स पर बैन की हो रही तैयारी
X स्पेस में लाइव ‘चाय पे चर्चा’ और माफी
अस्पताल के खुलासे के बाद यूजर्स ने राठौर को घेर लिया. इसके बाद X स्पेस पर 4 घंटे से अधिक लंबी ऑनलाइन चर्चा चली, जिसे यूजर्स ने ‘चाय पे चर्चा’ नाम दिया. लाइव बातचीत के दौरान जब उससे तीखे सवाल पूछे गए, तो वह रोने लगा और अपनी गलती कबूल की. उसने दावा किया कि असल में उसकी बहन नहीं बल्कि पिता बीमार थे और ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने के लिए उसने बहन की बीमारी की झूठी कहानी गढ़ी थी. अब सोशल मीडिया पर लोग अपने पैसे वापस मांग रहे हैं.
कौन है जय सिंह राठौर नाम का शख्स?
सोशल मीडिया पर जय सिंह राठौर नाम के शख्स ने पोस्ट डालते हुए दावा किया था कि कोरोना काल में उसकी मां का निधन हो गया था और अब उसकी 12 साल की बहन ग्लूकोमा व आंख की गंभीर बीमारी से जूझ रही है. उसने सर्जरी के लिए लोगों से 10-20 रुपये की छोटी मदद की अपील की और साथ में आधार कार्ड व दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘श्रॉफ आई सेंटर’ के पर्चे अटैच किए. लोगों ने सहानुभूति दिखाते हुए दिल खोलकर मदद की और महज 24 घंटे में उसके खाते में 1.5 लाख रुपये से ज्यादा जमा हो गए. इसके बाद उसने जरूरत पूरी होने की बात कहकर पेमेंट डिटेल्स हटा दीं.
अस्पताल की चेतावनी से खुला राज
मामले ने तब तूल पकड़ा जब कुछ यूजर्स को मेडिकल पर्चों पर शक हुआ. श्रॉफ आई सेंटर ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके लेटरहेड का गलत इस्तेमाल कर मरीज का फर्जी रिकॉर्ड, पर्चा और बिल एस्टीमेट तैयार किया है. अस्पताल ने आम लोगों को सतर्क रहने और किसी भी ठगी से बचने की सलाह दी.
इंटरनेट पर विजय माल्या के मीम्स की बाढ़
पैसे जुटाने और लाइव स्पेस में जवाबदेही के इस पूरे ड्रामे को यूजर्स सोशल मीडिया का ‘सबसे अजीब वाकया’ बता रहे हैं. यूजर्स ने राठौर की तुलना भगोड़े कारोबारी विजय माल्या से करते हुए उन्हें माल्या का ‘चेला’ कहना शुरू कर दिया. लोग रिफंड, यूपीआई पेमेंट्स और ऑनलाइन ठगी को लेकर तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में अनोखी डिलीवरी, अस्पताल जाते समय KFC की पार्किंग में हुआ बच्चे का जन्म, रखा यूनिक नाम
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
22 hrs ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines