Viral News: हर इंसान का जीवन जीने का तरीका एकदम अलग होता है। किसी को टेंशन ज्यादा होती है तो वह बहुत सोता है, तो कोई बहुत खाना खाता है। वहीं, कई लोग तनाव दूर करने के लिए डांस करते हैं तो कई पेंटिंग करते हैं। मगर जापान का एक शख्स है जो अपना तनाव कम करने के लिए लोगों के घरों का ताला तोड़कर उनके घर में घुसता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसपर 1000 से ज्यादा घरों में सेंध लगाने का इल्जाम है।
पुलिस भी हुई हैरान
ये मामला 25 नवंबर का बताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को एक शिकायत मिली, जिसमें एक घर के मालिक ने फोन करके उसके घर में किसी चोर के घुसने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर वह चोर मौजूद था। दंपत्ति ने बताया कि इस शख्स को उन्होंने अपने घर के आंगन में देखा था। पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: शिवमणि ने डोसा तवा को बनाया ड्रम, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
इसके बाद शख्स से पूछा कि वह उनके घर में क्यों घुसा था क्या चोरी करने के इरादे से आया था? इसपर उसने कहा कि यह उसका शौक है और वह घरों में सेंध लगाने का काम लगभग 1000 से ज्यादा बार कर चुका है। पुलिस इस अजीब शौक के बारे में सुनकर हैरान रह गई।
सुकून मिलता है
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शख्स ने बताया कि उसे पकड़े जाने का डर होता है और पकड़े बिना भागने के रोमांच का आनंद लेना उसे अच्छा लगता है। जिससे उसे तनाव से राहत मिलती थी। पुलिस को आगे बताया कि मैं यह सोचकर रोमांचित हो जाता हूं कि कोई मुझे खोज पाएगा या नहीं, और इससे मेरा तनाव भी कम हो होता है। आपको बता दें कि यह व्यक्ति 1 हजार से ज्यादा घरों में घुस चुका है लेकिन न तो उसने कहीं पर चोरी की और न ही किसी तरह का कोई नुकसान पहुंचाया है।
ये भी पढ़ें: 1 लाख साल के लिए बंद हुई ये सुरंग, देखने के लिए इंसानों की 4000 पीढ़ियों को करना होगा इंतजार
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
15 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines