---विज्ञापन---

विदाई में बहन के साथ फूट-फूटकर रो पड़ा भाई, दुल्हन की बात सुन हंस पड़े सब

Wedding Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन के सामने एक लड़का फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा है। इस दौरान दुल्हन ने ऐसी बात कही कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई।

---खबर नीचे जारी है---

Wedding Viral Video : शादी किसी भी इंसान की जिंदगी में एक खास पल होता है। हर कोई इसे यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के आयोजन और व्यवस्थाएं करता है। शादी से जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। शादी की खुशी सबको होती है लेकिन लड़की पक्ष के लोगों के लिए सबसे पीड़ादायक वक्त तब आता है, जब लड़की की विदाई हो रही होती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन के साथ ही साथ लड़का रो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विदाई के वक्त दुल्हन के पास खड़े होकर एक लड़का रो रहा है। दुल्हन से अधिक लड़के को रोता देखकर कई लोगों को समझ ही नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है। इसी बीच दुल्हन ने लड़के से ऐसी बात कही, जिससे वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे।

---खबर नीचे जारी है---

बहन के सामने फूट-फूटकर रोया भाई 

वीडियो में दुल्हन अपने आंसू पोंछते हुए कह रही है कि वैसे ये तो झगड़ा करता रहता है और अब रो रहा है। दरअसल विदाई के वक्त रोने वाला लड़का दुल्हन का भाई था। वीडियो दूल्हा और दुल्हन के साथ खड़े हैं और दुल्हन का भाई सिर नीचे कर फफककर रो रहा है। बहन ने उसे चुप कराने की कोशिश की।

---खबर नीचे जारी है---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Everything About Nepal (@everythingaboutnepal)

---खबर नीचे जारी है---


भाई को चुप कराने के दौरान ही बहन ने उससे कहा कि हरदम मुझसे झगड़ता रहता है और अब रो रहा है। इतना सुनते ही वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर हंसी आ गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और यह लोगों को पसंद आ रहा है। वीडियो में भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें : UPSC के छात्रों की मौत के बाद DSP की पोस्ट वायरल, केवल घर से दूर जाने के लिए दिल्ली मत जाइए

---खबर नीचे जारी है---

इससे पहले भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ था, जिसमें बहन की विदाई में एक भाई फूट-फूटकर रोता दिखाई दिया था। भाई बहन को कार बिठाकर उसे धक्का लगा रहा था और इसके बाद वह जोर-जोर से रो पड़ा। इस वीडियो को हजारों लोगों ने देखा था।

First published on: Jul 31, 2024 03:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola