स्पा नहीं स्कूल है मैडम! क्लासरूम में लेटकर मसाज करवा रही टीचर का वीडियो वायरल

Rajasthan Teacher Viral Video : राजस्थान की एक महिला टीचर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह स्कूल में बच्चों से मसाज करवाती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचर पर कार्रवाई हुई है।

Viral Video (18)

Rajasthan Teacher Viral Video : राजस्थान की एक महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला टीचर क्लासरूम में बच्चे के साथ जो करती दिखाई दे रही है। वह बेहद चौंकाने वाला है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी टीचर पर कार्रवाई की गई है। मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जयपुर करतारपुरा के सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह क्लासरूम में लेटकर बच्चों से पैरों की मसाज करवा रही थी। वीडियो इस कदर वायरल हुआ कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर तक भी बात पहुंच गई। उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि इस तरह की हरकतें “किसी भी परिस्थिति में स्कूलों में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

विज्ञापन

वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं। प्राथमिक शिक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश नारायण मीना द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षिका रेखा सोनी को “दोषी” पाया गया है, जिसके परिणामस्वरूप उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


शिक्षिका को बीकानेर में शिक्षा निदेशालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। लोगों की मांग है कि शिक्षा विभाग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गैर-जिम्मेदार शिक्षकों को तुरंत बर्खास्त किया जाए। सरकारी स्कूलों में बच्चों के साथ ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर इसमें सुधार नहीं किया गया तो राज्य सरकार को अभिभावकों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

संयुक्त अभिभावक संघ संगठन की तरफ से कहा गया है कि अनूपगढ़ जिले में एक और मामला दर्ज कराया है, स्कूल प्रिंसिपल पर आरोप है कि वह बच्चों से स्कूल में काम करवा रहा था। अभिभावक संघ के राज्य प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा, “हमें शिकायत किए 15 दिन से अधिक हो गए हैं, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ