क्या Momos देख मुंह में आता है पानी? तो ये वीडियो देख भूल जाएंगे खाना

Jabalpur Momos Viral Video: जबलपुर के बरगी इलाके में एक मोमोज विक्रेता का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह पैरों से आटा गूंथते नजर आया। इस घटना के बाद लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और दुकान बंद कर दी गई।

Jabalpur Momos Viral Video

Jabalpur Momos Viral Video

Jabalpur Momos Viral Video: जबलपुर के बरगी इलाके में एक मोमोज की दुकान से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में मोमोज विक्रेता पैरों से आटा गूंथता नजर आ रहा है, जिससे मोमोज बनाए जा रहे थे। यह वीडियो वायरल होते ही इलाके के लोग गुस्से में आ गए और दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। मोमोज, जिसे सभी उम्र के लोग बड़े शौक से खाते हैं, इस गंदे और Unhealthy तरीके से बनाए जाने की खबर ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

ग्राम पंचायत के सदस्य और स्थानीय लोग पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, जिससे दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मोमोज बेचने वाले व्यापारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया और दुकान को भी बंद करवा दिया।

पैरों से मोमोज का आटा गूंथने का वीडियो वायरल

बरगी इलाके की इस मोमोज दुकान का वीडियो जब से वायरल हुआ है, इलाके के लोग गुस्से में हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुकानदार दोनों पैरों से आटे को गूंथ रहा है और इस आटे से मोमोज तैयार किए जा रहे हैं। इस गंदगी और अस्वास्थ्यकर तरीके से भोजन तैयार करने का तरीका सामने आने के बाद स्थानीय लोग हैरान हैं।

ये है वो वायरल वीडियो :

ग्रामीणों ने की पुलिस में शिकायत

वीडियो के वायरल होने के बाद गांव के लोग एकजुट हो गए और मोमोज दुकान चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ लामबंद होकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। ग्राम पंचायत बरगी की सरपंच समेत कई ग्रामीणों ने पुलिस थाने में जाकर सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि इस तरह के घिनौने काम को रोकना जरूरी है ताकि कोई भी व्यक्ति ऐसा न करे।

दुकान मालिक की पहचान और गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि राजस्थान के जोधपुर से आकर राजकुमार गोस्वामी और उसके भाई सचिन गोस्वामी ने बरगी इलाके में मोमोज की दुकान शुरू की थी। दोनों भाई यहां लंबे समय से मोमोज बेच रहे थे और उनकी दुकान पर ग्राहकों की भीड़ भी लगा करती थी। लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस की कार्रवाई और दुकान बंद

ग्रामीणों के वीडियो की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुकान मालिक राजकुमार गोस्वामी और उसके भाई सचिन गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, उनके मोमोज सेंटर को भी बंद कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों ने दुकान से मोमोज खरीदने से तौबा कर ली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ