मुबारक हो! आपने जीत लिया है iPhone 15, आपके पास भी आ सकता है ये मैसेज!
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

iPhone 15 scam update: स्कैमर्स आईफोन 15 सीरीज को लेकर लगातार लोगों को ठग रहे हैं। आईफोन 15 को लेकर मार्केट में काफी क्रेज देखा जा सकता है। लेकिन अब लोगों को ठगने के लिए स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं। जब से आईफोन 15 की बिक्री भारत में शुरू हुई है। यहां के हर दूसरे प्रमुख ऑनलाइन स्टोर पर एपल के खास प्रोडक्ट की बिक्री देखने को मिल रही है। एपल की इस सीरीज के लिए गूगल पर अलग-अलग लिंक्स लोगों की ओर से भी सर्च किए जा रहे हैं। लोगों को झांसा दिया जा रहा है कि वे आईफोन 15 जीत सकते हैं।
एक्टिव स्कैमर्स के बीच अब इंडिया पोस्ट की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। इंडिया पोस्ट ने कहा है कि उनके नाम से यूजर्स के लिए ठगी का जाल लोगों के लिए बिछाया जा रहा है। सबसे पहले यूजर्स को आईफोन 15 के नाम पर स्कैम मैसेज भेजा जाता है। इसके बाद लकी विनर्स को इंडिया पोस्ट के नाम से आईफोन 15 देने की बात कही जाती है। खास बात है कि स्कैमर्स की ओर से मैसेज को आगे 20 दोस्तों को भेजने की बात भी कही जाती है। यूजर्स को कहा जाता है कि पोस्ट को आप 5 ग्रुपों में भी शेयर कीजिए। इसके बाद झांसा दिया जाता है कि यूजर्स को एक लिंक भेजा जाएगा।
इस लिंक को क्लिक करना होगा। जिसके बाद ही यूजर्स लकी विनर बनने के लिए अपने इनाम को यहां पर क्लेम कर सकेंगे। इंडिया पोस्ट की ओर से बताया गया है कि यूजर्स को पूरी तौर पर अलर्ट रहने की जरूरत है। साफ तौर पर लोगों को चेताया गया है कि इंडिया पोस्ट की ओर से किसी भी यूजर्स को ऐसा कोई मैसेज नहीं भेजा गया है। जिसमें उनको आईफोन 15 दिए जाने की या जीतने के बारे में दावा किया गया हो। ये सब फ्रॉड है। इस तरह के लालच में डालने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।
आपको सावधान किया जाता है कि आईफोन को एपल के आधिकारिक स्टोर से ही खरीदना चाहिए। वहीं, ऑनलाइन खरीदारी के लिए किसी ऑफिशियल साइट का निरीक्षण भी किया जा सकता है। कोई अनजान लिंक दिखे तो उस पर क्लिक करने से बचें। ऐसा करने से आपको आर्थिक चपत भी लग सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: