iPhone 14 Plus अब हुआ बेहद सस्ता! ऐसे मिल रही है 40 हजार से ज्यादा की छूट, जानिए ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 14 Plus Price Discount & Offers: एप्पल के अपकमिंग आईफोन 15 का ज्यादातर लोगों को इंतजार है। जबकि, आईफोन 14 सीरीज को भी खरीदने वालों की कमी नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिनके बजट को फोन की कीमत मैच नहीं कर पा रही है। फिर भी डिस्काउंट और ऑफर्स के इंतजार में फोन को लेने के प्लान में हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो आईफोन 14 सीरीज का कोई मॉडल लेना चाहते हैं तो आपकी ये इच्छा अब पूरी हो सकती है। दरअसल, आईफोन 14 प्लस पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसकी कीमत पर 40 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट पाया जा सकता है। आइए आईफोन 14 प्लस पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
आईफोन 14 प्लस का 128GB वेरिएंट अपनी असल कीमत से काफी कम में फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। इसकी असल कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर इसे 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस तरह से फोन की कीमत पर सीधा 9901 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अन्य ऑफर्स को अप्लाई करके फोन की कीमत पर काफी ज्यादा छूट पाई जा सकती है।
आईफोन 14 प्लस को फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर ₹4000 की छूट और एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड ईएमआई लेनदेन पर ₹4000 की छूट शामिल है। अगर आप HDFC Bank के कार्ड का यूज करेंगे तो फोन की कीमत पर 4000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
आईफोन 14 प्लस पर 29,250 रुपये का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है। अगर आप फ्लिपकार्ट से आईफोन 14 को एक्सचेंज छूट साथ खरीदना चाहते हैं तो पूरा लाभ मिलने पर आपके 29,250 रुपये बच सकते हैं।
पूरा बेनिफिट पाने के लिए फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए और ये लेटेस्ट मॉडल में आना चाहिए। इसके बाद ही आपके लिए आईफोन 14 प्लस 50,749 रुपये का पड़ सकता है। साथ में HDFC Bank कार्ड यूज करेंगे तो आपके लिए फोन 46,749 रुपये का पड़ सकता है।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: